उम्र इतनी और हरकत ऐसी: कोर्ट ने 78 बरस के बुजुर्ग को कैसी सजा दी; बालिका के साथ क्या करता था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
12 वर्षीय बालिका का पीछा करने, छेड़छाड़ करने और अशोभनीय इशारे करने के मामले में पॉक्सो स्पेशल कोर्ट इंदौर ने 78 वर्षीय आरोपी को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 30 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। विशेष न्यायाधीश रमा जयंत मित्तल ने 30 मई को फैसला सुनाया, जिसका आदेश 3 जून को जारी किया गया।
सामाजिक संस्था के जरिए सामने आया मामला
घटना 30 अक्टूबर 2023 को उजागर हुई, जब इंदौर की एक सामाजिक संस्था की प्रतिनिधि पीड़िता के घर पहुंची और उसकी मां को बेटी के साथ अनुचित व्यवहार की जानकारी दी। संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो देखने के बाद मां ने बेटी से बातचीत की। तब बालिका ने आरोपी की हरकतों का खुलासा किया।
पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी प्रभाकर बापट (78) स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता था। वह रास्ते में रोककर बातचीत की कोशिश करता और बस स्टॉप तक साथ जाता था। कई बार वह उसके बेहद करीब आने का प्रयास करता, जिससे वह असहज और भयभीत महसूस करती थी।
पैसे देकर बहलाने का प्रयास
बालिका के अनुसार आरोपी ने एक दिन बस स्टॉप तक उसके साथ जाकर उसे 10 रुपए देकर बहलाने की कोशिश की। इसके अलावा वह लगातार उसके पीछे-पीछे आता रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकतों से वह डरी हुई थी, लेकिन शुरुआत में उसने परिवार को कुछ नहीं बताया। अक्टूबर 2023 में आरोपी ने उसके घर के बाहर आकर आपत्तिजनक इशारे भी किए। 27 अक्टूबर को बस स्टॉप के पास भी उसने अनुचित व्यवहार किया, जिसका बालिका ने विरोध किया।
शिकायत के बाद दर्ज हुआ प्रकरण
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की मां ने थाना परदेशीपुरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354-घ, 341, पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया।
जांच के दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रत्यक्ष एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किए गए और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया गया।
नौ गवाहों की गवाही से दोष सिद्ध
प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर अभियोजन राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए और दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। कोर्ट ने पाया कि प्रस्तुत साक्ष्य आरोपी की दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त और विश्वसनीय हैं।
कोर्ट का सख्त संदेश
सभी पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद कोर्ट ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम की धाराओं 11(4)/12 और 9(एल)/10, भादंवि की धारा 354 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में दोषी करार दिया। कोर्ट ने अधिकतम पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए 30 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक वर्षा पाठक ने पैरवी की।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!