पति के बाद पत्नी भी अनशन पर: नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाने की मांग को लेकर चल रहा विरोध अब तेज होता जा रहा है। प्रहलाद पांडेय के बाद बुधवार को उनकी पत्नी संगीता पांडेय भी अनशन पर बैठ गईं।
संगीता पांडेय ने नगर निगम के गेट के बाहर हाथ में बैनर लेकर अनशन शुरू किया। वहीं उनके पति प्रहलाद पांडेय पिछले आठ दिनों से रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे अनशन कर रहे हैं।
संगीता पांडेय ने नगर निगम और प्रशासन से अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
24 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद शुरू किया अनशन
संगीता पांडेय मंगलवार को नगर निगम पहुंची थीं। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन देकर 24 घंटे का समय दिया था।
उनका कहना है कि समय पूरा होने के बावजूद अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद बुधवार को वह शांतिपथ चौराहे के पास स्थित नगर निगम के गेट के बाहर अनशन पर बैठ गईं। उनके हाथ में लगे बैनर पर लिखा है- 'अवैध बैनर-पोस्टर हटाओ, इंदौर को स्वच्छ बनाओ।' अनशन के दौरान कुछ लोगों ने भी उन्हें समर्थन दिया।
‘पति के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर’
संगीता पांडेय ने कहा कि उनके पति प्रहलाद पांडेय को गांधी प्रतिमा के नीचे अनशन करते हुए आठ दिन हो चुके हैं। उनके अनुसार, अनशन के दौरान प्रहलाद का करीब सात किलो वजन कम हुआ है और शुगर लेवल भी कम हो रहा है।
उन्होंने कहा, "हमें आश्वासन और वादे नहीं, कार्रवाई चाहिए।" संगीता ने अधिकारियों से हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने और अवैध होर्डिंग-बैनर हटाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अधिकारी कानून का पालन कराने के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
‘पति को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे जिम्मेदार अधिकारी’
संगीता पांडेय ने आरोप लगाया कि यदि उनके पति के स्वास्थ्य को कोई गंभीर नुकसान होता है तो इसके लिए महापौर, नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने कहा कि शहर में वीआईपी के आने पर रातों-रात व्यवस्थाएं बदल दी जाती हैं, लेकिन अवैध होर्डिंग और पोस्टर हटाने के मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि जब तक नगर निगम की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, उनका अनशन जारी रहेगा। कार्रवाई होने के बाद ही अनशन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।
अवैध स्वागत द्वार और पोस्टर हटाने की मांग
संगीता पांडेय ने कहा कि उनकी मांग स्पष्ट है कि शहर में लगे अवैध स्वागत द्वार, होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाए जाएं। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन और नगर निगम को आवेदन दिए जा चुके हैं।
अब पति-पत्नी दोनों अलग-अलग स्थानों पर अनशन कर रहे हैं। ऐसे में अवैध होर्डिंग-बैनर को लेकर चल रहा यह विरोध शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!