पेट्रोल-डीजल के बाद अब किस पर गिरी महंगाई की गाज: दो महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें; जानिये किन पर पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार लगातार गहराती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। शनिवार रात से लागू नई दरों के अनुसार प्रदेश में CNG की कीमतों में 3 रुपए प्रति किलो तक इजाफा हुआ है। राजधानी भोपाल में अब CNG 93.75 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है, जिससे वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
राज्य में CNG की आपूर्ति मुख्य रूप से थिंक गैस, गेल और अवंतिका गैस कंपनियों द्वारा की जाती है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा सहित आसपास के जिलों में थिंक गैस सप्लाई करती है, जबकि इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में अवंतिका गैस का नेटवर्क सक्रिय है। गेल भी प्रदेश के कई हिस्सों में आपूर्ति कर रही है। नई दरें सभी संबंधित शहरों और स्टेशनों पर लागू हो गई हैं।
भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में दो महीने के भीतर यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले करीब 2 रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई थी। इस तरह मई तक CNG कुल मिलाकर 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। राजधानी में करीब 25 CNG स्टेशन संचालित हैं, जिनमें पेट्रोल पंपों के साथ-साथ अलग स्टेशन भी शामिल हैं।
इस बीच, CNG वाहनों की मांग में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते तीन वर्षों में भोपाल में CNG वाहनों की बिक्री में करीब 50% तक इजाफा हुआ है। शोरूम स्तर पर प्रतिदिन 10 से 15 CNG आधारित वाहन बिक रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह पेट्रोल-डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज और अपेक्षाकृत कम लागत रही है, हालांकि हालिया बढ़ोतरी इस गणित को प्रभावित कर सकती है।
उधर, दो दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी 3 से 3.50 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी। इंदौर में पेट्रोल 109.86 रुपए और डीजल 95.06 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि भोपाल में पेट्रोल 109.71 और डीजल 94.88 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में पेट्रोल 111 रुपए और डीजल 96.50 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है।
महंगाई का असर केवल ईंधन तक सीमित नहीं है। हाल ही में सांची, अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम भी 2 से 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। इससे पहले मार्च में घरेलू LPG सिलेंडर करीब 60 रुपए महंगा हुआ था, जबकि मई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हुआ।
लगातार बढ़ती कीमतों के चलते आम उपभोक्ताओं की रसोई और यात्रा, दोनों का बजट प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं में इस तरह की श्रृंखलाबद्ध बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई दर और उपभोक्ता खर्च पर पड़ेगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!