होटलों के बाद अब 64 होस्टलों को नोटिस: रहवासी क्षेत्रों में नियम विरुद्ध संचालन पर निगम ने कसा शिकंजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट ने 2022 को ही महालक्ष्मी नगर के रहवासी क्षेत्र में होटल और होस्टल संचालित होने का प्रमुखता से खुलासा किया था। चार साल बाद अब जाकर नगर निगम ने महालक्ष्मी नगर समेत अन्य कॉलोनियों में 16 से ज्यादा होटलों को सील करने की कार्रवाई की है। वहीं निगम द्वारा नियम विरुद्ध चल रहे 64 से ज्यादा होस्टलों को नोटिस दिए गए हैं। यह मामला विधानसभा में विधायक महेंद्र हार्डिया ने भी उठाया था।
उल्लेखनीय है खुलासा फर्स्ट ने लगातार खबरें प्रकाशित कर खुलासा किया था कि अनेक रहवासी क्षेत्रों में नियम विरुद्ध संचालित हो रही होटलों में अनैतिक गतिविधियां भी चल रही हैं। बाद में यह मामला विधायक महेंद्र हार्डिया ने भी विधानसभा में उठाते हुए पूछा था कि आखिर रहवासी क्षेत्रों में होटलें व होस्टल किसकी अनुमति से चल रहे हैं।
निगम की ओर से इसके जवाब में बताया गया कि इन्हें निगम की अनुमति नहीं है। इसके बाद 15 अप्रैल को भवन अधिकारी टीना सिसोदिया ने महालक्ष्मी नगर, वीणा नगर, चिकित्सक नगर, स्कीम-94 के विभिन्न सेक्टरों में 16 से ज्यादा होटलों को सील कर दिया।
भवन निरीक्षक सचिन गेहलोत व भवन अनुज्ञा, राजस्व तथा रिमूवल विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में जिन होटलों को सील किया गया उनमें मुख्य रूप से होटल ग्रांड गिरधर, ऋषि इम्पेरियल, ईजी स्टे, कृष्णा पैलेस, गौरव, यूनिटी, ग्लोरी, कंचन, उत्सव, होटल केयर, पैरेडाइज, क्लासिक आदि शामिल हैं।
इनमें दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता था। सिसोदिया ने बताया इसके अलावा विभिन्न कॉलोनियों में चल रहे 64 ऐसे भवनों को भी नोटिस जारी किए, जिनमें होस्टल संचालित हो रहे हैं। संतोषजनक पुष्टि न होने पर इन्हें भी सील किया जाएगा।
उल्लेखनीय है पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि रहवासी क्षेत्रों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को रोका जाए। सभी नगरीय निकाय सर्वे कर 15 मई तक हलफनामा दाखिल करें। सुप्रीम कोर्ट ने चैन्नई में ऐसे मामलों पर दायर याचिका की सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया था। सुनवाई में कोर्ट ने पूरे देश को शामिल कर लिया है।
धड़ल्ले से हो रहा अवैध निर्माण
होटलों और होस्टलों पर कार्रवाई की गई, वहां अवैध निर्माण भी धड़ल्ले से हो रहे हैं। ये अवैध निर्माण नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड और आईडीए की जमीन पर हो रहे हैं। अवैध निर्माण तो मुख्य मार्गों पर हो रहे हैं, जहां से रोजाना आम नागरिकों के साथ अधिकारी भी निकलते हैं, लेकिन वे देखकर भी अनदेखा कर जाते हैं।
कई मामलों में होस्टलों में चल रही अवैध और अनैतिक गतिविधियों को लेकर आसपास के रहवासियों ने निगम को शिकायतें भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उम्मीद है कि इन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!