खबर
Top News

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: यह है रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मई 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंदौर जिले के शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के सभी विभागों में एआईसीटीई एवं काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर से संबंध डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अर्हकारी परीक्षा के आधार पर प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

वर्तमान में संस्थान में चार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन एवं होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संचालित किया जा रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। प्रथम चरण हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 29 मई 2026 है एवं इच्छित संस्था में चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 02 जून 2026 है।

संस्था प्राचार्य विजया शिंदे द्वारा बताया गया कि यह इंदौर जिले का एकमात्र शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय है जो की न्यूनतम शिक्षण शुल्क रुपए 10 हजार रुपये मात्र प्रतिवर्ष पर छात्राओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाता है।

छात्राओं के व्यावसायिक एवं रचनात्मक विकास हेतु संस्था द्वारा समय-समय पर एक्सपर्ट लेक्चर, इंडस्ट्री विजिट, वर्कशॉप, इंटर्नशिप एवं सेमिनार का आयोजन किया जाता है। सर्वसुविधा युक्त एवं आधुनिक उपकरणों से लैस विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा छात्राओं को प्रायोगिक ज्ञान प्रदान कराया जाता है।

सभी विभागों की अंतिम वर्ष की छात्राओं हेतु प्रतिवर्ष ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विभिन्न कंपनियों में छात्राओं का प्लेसमेंट कराया जाता है जिस कारण से विगत कई वर्षों में छात्राओं का डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की ओर रुझान बढ़ा है।

प्राचार्य द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि महाविद्यालय में प्रवेशित छात्राओं को राज्य एवं केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित समस्त छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिया जाता है तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति की छात्राओं को स्टेशनरी एवं विशेष कक्षाओं का अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किया जाता है। साथ ही संस्था परिसर में 100 छात्रों के रहने के लिए सुविधाजनक छात्रावास की व्यवस्था भी है।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

6 minutes ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

7 minutes ago
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन
Top News

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

43 minutes ago
महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें
Top News

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

about 1 hour ago
साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम
Top News

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

about 1 hour ago
दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक
Top News

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

about 1 hour ago
शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Top News

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

about 1 hour ago
दशहरे की रंजिश में दहला गांव
Top News

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

about 2 hours ago
किसान की बेरहमी से हत्या
Top News

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
कांग्रेस की चुनावी तैयारी
Top News

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

about 2 hours ago
रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़
Top News

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

about 2 hours ago
फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
Top News

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

about 2 hours ago
ठेकेदार के घर में ही है चोर
Top News

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

about 2 hours ago
मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू
Top News

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

about 2 hours ago
शहर में पानी का संकट
Top News

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

about 3 hours ago
भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा
Top News

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा

about 3 hours ago
शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान
Top News

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

about 3 hours ago
11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार
Top News

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?

about 4 hours ago
घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान
Top News

घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान:पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी

about 4 hours ago
नव मतदाताओं के बीच पहुंचे मंत्री
Top News

नव मतदाताओं के बीच पहुंचे मंत्री:भरवाए पंजीयन फॉर्म; युवाओं से किया संवाद

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!