रईसजादों पर होगी कार्रवाई: बायपास को बनाया था रेसिंग ट्रैक; ड्रिफ्टिंग गैंग का वीडियो हुआ था जमकर वायरल, पुलिस अब तलाश रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बटोरने की होड़ में अब रईसजादे खुलेआम बायपास को रेसिंग ट्रैक बनाकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा वायरल वीडियो में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक बीच सड़क पर खतरनाक ड्रिफ्टिंग करता दिखाई दे रहा था।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आसपास अन्य वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चालक बेखौफ होकर कार को कई बार सड़क पर घुमा रहा है। थोड़ी सी चूक किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।
मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने अपने कल के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार चालक रईसजादों की तलाश शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि वायरल वीडियो में कार क्रमांक एमपी 09 जेडवाय 9712 का चालक समदान खान पिता शकील खान निवासी मोती तबेला अपने साथियों के साथ लसूड़िया बायपास पर खतरनाक ड्रिफ्टिंग करता नजर आ रहा हैं ।
ड्रिफ्टिंग के दौरान बाकायदा उसी कार से वीडियो शूट की गई थी, जिससे कार ड्रिफ्ट कराई जा रही थी। खास बात यह है कि समदान खान ने अपने इंस्टाग्राम आईडी समदान पर उक्त कार ड्रिफ्ट कराते हुए वीडियो अपलोड कर दिया गया।
वीडियो में अन्य वाहन चालक भी लापरवाही से वाहन दौड़ाते और कार की खिड़की से बाहर निकलकर वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे थे। लगातार वायरल हो रहे वीडियो के कारण पुलिस की सख्ती पर भी सवाल खड़े हो गए थे, जिसमें पिछले दिनों ही कनाड़िया इलाके में 27 अप्रैल को ऑटो गैरेज नाम के गैराज पर सुपर कार से ड्रिफ्टिंग का मामला सामने आया था।
वीडियो वायरल होने के बाद कनाड़िया पुलिस ने चालक आशुतोष सिंह और गैराज संचालक शाहबाज अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर कार जब्त की थी। बताया गया था कि ड्रिफ्टिंग रैपर लश्करी के म्यूजिक वीडियो के लिए की गई थी, लेकिन इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
इसी प्रकार विजय नगर स्थित सयाजी क्लब रोड पर भी देर रात ड्रिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो चुका है। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ड्रिफ्ट करते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी थी। हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुल गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक तेज रफ्तार में स्टंट कर रहा था और नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने तब साफ कहा था कि सार्वजनिक सड़कों पर ड्रिफ्टिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। उसके वावजूद नशेड़ी रईसजादों द्वारा लगातार कार ड्रिफ्ट करते हुए उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं।
हालांकि, अब यह देखना है कि उक्त मामले में पुलिस स्कॉर्पियो कार चालक समदान खान और उसके अन्य लापरवाह कार चालक दोस्तों पर क्या कार्रवाई करती है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिस तरह से वाहन चालक द्वारा खतरनाक स्टंट किया जा रहा है, वह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान को भी जोखिम में डालने वाला कृत्य है।
वीडियो के आधार पर वाहन चालक एवं उसके साथियों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है, जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - टीआई राजकुमार यादव, थाना लसूड़िया
वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि वाहन चालक द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी (अपराध शाखा एवं शहर यातायात)।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!