वकील से मारपीट मामले में एक्शन: थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
जहांगीराबाद थाने में अधिवक्ता राकेश रावल से कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। मंगलवार देर रात करीब 50 वकीलों ने जहांगीराबाद थाने पहुंचकर रात 3 बजे तक प्रदर्शन किया।
पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
वकीलों ने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में DCP जोन-1 ने थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार, कॉन्स्टेबल यश लखेरा और आरक्षक रामस्वरूप को निलंबित कर दिया है।
थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
तीनों को निलंबन अवधि में रिजर्व सेंटर से संबद्ध किया गया है। मामले की प्राथमिक जांच 7 दिन में पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
वकील ने लगाया मारपीट का आरोप
अधिवक्ता राकेश रावल (45) के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 8 बजे वह खटलापुरा मंदिर की ओर से आ रहे थे।
इसी दौरान कंट्रोल रूम तिराहे के पास पुलिसकर्मियों ने उनका वाहन रोक लिया और थाने चलने के लिए कहा।
कीचड़ में पटककर डंडों से पीटा
रावल का आरोप है कि उन्होंने वाहन में पेट्रोल नहीं होने की बात कही और बैरागढ़ जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता पूछा। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से बहस हो गई।
उनका आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें कीचड़ में पटककर डंडों से पीटा।
चोट के निशान वाला वीडियो जारी
घटना के बाद वकीलों की ओर से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें राकेश रावल के पैरों पर चोट के निशान और कपड़ों पर कीचड़ दिखाई दे रहा है।
प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता के साथ अनुचित व्यवहार और मारपीट की।
पुलिस का अलग पक्ष
दूसरी ओर, निलंबन से पहले थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार ने आरोपों से अलग पुलिस का पक्ष रखा था।
उनका कहना था कि विवाद के दौरान अधिवक्ता ने ट्रैफिक ACP अजय बाजपेई के साथ बदसलूकी और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
थाना प्रभारी के मुताबिक, समझाइश के बावजूद विवाद जारी रहा और घटनाक्रम का वीडियो पुलिस के पास मौजूद है।
7 दिन में जांच रिपोर्ट
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में घटनास्थल के घटनाक्रम, पुलिस की कार्रवाई, उपलब्ध वीडियो फुटेज और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जाएगी।
प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई तय होगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!