चाइनीज मांझे को लेकर एक्शन: 10 लोगों पर हुई कार्रवाई; 3 को किया जिलाबदर, 7 को देना होगी थाने में हाजिरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हो रहे जानलेवा हादसों के बाद पुलिस प्रशासन अब 'एक्शन मोड' में आ गया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इस अवैध कारोबार और इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 10 बदमाशों के खिलाफ कड़ा हंटर चलाया है।
इसमें 3 आरोपियों को शहर से बाहर (जिलाबदर) कर दिया गया है, जबकि 7 अन्य को थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं।
3 बदमाश को किया जिलाबदर
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चाइनीज मांजे के अवैध कामों में लिप्त इरफान उर्फ इफ्तेखार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को 1 साल के लिए जिलाबदर किया गया है।
वहीं तनवीर उर्फ तन्नू उर्फ मसूदी पुत्र अब्दुल गनी निवासी हिना पैलेस कालोनी और रोहित पुत्र विक्रम धनगर निवासी मेघदूत नगर को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है।
थाने में दर्ज करानी होगी उपस्थिति
पुलिस कमिश्नर ने उन बदमाशों पर भी नकेल कसी है जो लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। अब इन्हें प्रतिदिन संबंधित थाने में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
इनको प्रतिदिन देना होगी हाजिरी
पुलिस कमिश्नर ने मनीष पुत्र कन्हैयालाल अग्रवाल निवासी स्कीम नंबर 78,राहुल पुत्र रामलाल सोलंकी निवासी भवानी नगर और अमन उर्फ लाल उर्फ ऋषिराज पुत्र सियाराम चंदले और समीर उर्फ सोनू पुत्र अकील मेव को 6 माह के लिए थाने में प्रतिदिन हाजिरी देना होगी।
इसके साथ ही रवि उर्फ काला पुत्र राजू सितोले निवासी राहुल गांधी नगर,सलमान पुत्र अब्दुल सईद कुरैशी निवासी लालगली और मोहित उर्फ बिट्टू पुत्र प्यारेलाल नरवले निवासी जोशी मोहल्ला को 1 साल के लिए थाने आना होगा।
सामने आए थे ये मामले
पिछले कुछ दिनों में शहर के तिलक नगर, मूसाखेड़ी और सपना-संगीता रोड पर हुए हादसों के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
खुलासा फर्स्ट लगातार कर रहा खबरें प्रकाशित
खुलासा फर्स्ट आम लोगों को जागरूक करने के लिए जानलेवा चाइनीज मांझे से जुड़ी खबरें लगातार प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!