खबर
Top News

पत्रकार से डरा मुलजिम सूरज रजक: झूठी खबर छापने पर भेजे गए नोटिस को लेने से किया इनकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 5:15 pm
शेयर करें:
पत्रकार से डरा मुलजिम सूरज रजक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पहले अपराध करो, फिर यदि कोई उसका खुलासा करे तो उसे धमकियां दो। बात अगर बन जाए तो ठीक, नहीं तो उसके खिलाफ राजनीतिक रसूख से दबाव-प्रभाव बनाकर झूठी शिकायत कर दो। अब तो अखबार मालिक हो जाने के बाद झूठी खबरें प्रकाशित करना भी अदतन अपराधी सूरज रजक का शगल बन गया है। ऐसा ही कुछ उसने वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता के खिलाफ किया, लेकिन उसकी ये चालाकी इस बार उस पर ही भारी पड़ती नजर आ रही है। चूंकि आरके गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ एक अनुभवी वकील भी हैं, सो उन्होंने माफिया सूरज रजक को छठी का दूध याद दिला दिया है।

पिछले दिनों कई संगीन अपराधों से लदे सूरज रजक ने वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायत कर ऐसी खबर प्रकाशित की थी कि मानो उन्होंने सच में अपराध किया हो। नतीजा ये हुआ कि वरिष्ठ पत्रकार ने उसे नोटिस भेज दिया। खास बात यह कि इस नोटिस को लेने में सूरज रजक, उसके वकील और अखबार के संपादक के हाथ-पैर ठंडे हो गए और उन्होंने उसे लौटा दिया।

शिकायत को अखबार में कर दिया प्रकाशित
इससे भी ज्यादा अति तो तब हो गई जब उसने इसी मनगढ़ंत तथ्यों वाली शिकायत को अपने अखबार प्रदेश प्रकाश में ऐसे प्रकाशित किया मानो वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता एक अपराधी हैं और उन्होंने उक्त अपराध किया ही है। नतीजा ये हुआ कि वरिष्ठ पत्रकार ने मुलजिम सूरज रजक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ एक अभिभाषक भी होने के चलते उन्होंने एक नोटिस तैयार किया, जिसमें प्रमाणित किया कि उन पर लगाए आरोप झूठे हैं।

उन्होंने यह नोटिस प्रदेश प्रकाश के संपादक अनंत बिल्लौरे, अखबार मालिक सूरज रजक, अखबार के प्रतिनिधि और वकील को रजिस्टर्ड डाक से भेजा, लेकिन किसी की भी हिम्मत इसे लेने की नहीं हुई। कहीं न कहीं इससे साबित होता है कि वे लोग गलत हैं और उनमें सच का सामना करने की ताकत नहीं है।

दस लाख रुपए मांगने का लगाया था आरोप
उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता को सूरज रजक ने उसके खिलाफ खबर छापने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसका केस उन्होंने पंढरीनाथ थाने में दर्ज कराया था। इस केस के बाद उसके पांच साल से लंबित पड़े स्थायी गिरफ्तारी वारंट का भी खुलासा हो गया था।

हालांकि उसने ताबड़तोड़ इसमें राजीनामा कर खुद को जेल जाने से बचा लिया था। इसके बाद उसने वरिष्ठ पत्रकार पर दबाव बनाने के लिए झूठे साक्ष्य गढ़ते हुए पंढरीनाथ थाने और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के कार्यालय पर एक शिकायती आवेदन दिया था। आरोप लगाया था कि उसे ब्लैकमेल करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता ने उससे दस लाख रुपए की मांग की है।

संबंधित समाचार

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी
Top News

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

5 minutes ago
बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर
Top News

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

7 minutes ago
मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी
Top News

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

12 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ  के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

18 minutes ago
देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला
Top News

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

23 minutes ago
गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी
Top News

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

29 minutes ago
शहर की वायरल प्रतिमा
Top News

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

30 minutes ago
मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल
Top News

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

41 minutes ago
अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां
Top News

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

43 minutes ago
पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला
Top News

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

about 1 hour ago
‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने
Top News

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई

about 1 hour ago
मालवा’ में कांग्रेस
Top News

मालवा’ में कांग्रेस:बरसों से जो शहर भाजपा का गढ़; वहीं कांग्रेस ने रचा इतिहास

about 1 hour ago
हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू
Top News

हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू:डिवीजन बेंच-1 में जनहित; पर्यावरण और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

about 2 hours ago
हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत
Top News

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

about 2 hours ago
MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू
Top News

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

about 2 hours ago
इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!