इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष: सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को लेकर देशभर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में गुजरात के बड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से बड़नगर तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है।
जोशी के मुताबिक, यात्रा के दौरान युवा गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच सेवा कार्य कर रहे हैं।
यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा
उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है। जोशी ने बताया कि वे भी यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे हैं और अगले दो दिनों तक उन ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां से यात्रा गुजर रही है।
राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस पर निशाना
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़े सवाल पर हेमांग जोशी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
राहुल गांधी के कार्यक्रम को झूठ की गूंज बताया
उन्होंने कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले ‘भारत जोड़ो’ नाम से प्रकल्प शुरू किया गया था, लेकिन उनकी अपनी पार्टी ही टूट गई।
जोशी ने राहुल गांधी के हालिया कार्यक्रम को लेकर भी टिप्पणी करते हुए इसे ‘झूठ की गूंज’ बताया। ये उनके राजनीतिक बयान और आरोप हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव का भी किया जिक्र
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का जिक्र करते हुए जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की हुंकार दिल्ली विश्वविद्यालय में दिखा दी है।
उन्होंने दावा किया कि देश का युवा राष्ट्रप्रेमी है और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।
राहुल गांधी की PPT को लेकर किया तंज
राहुल गांधी की कार्यशैली को लेकर हेमांग जोशी ने आरोप लगाया कि उनकी PR टीम उन्हें PPT तैयार करके देती है और राहुल गांधी उसी के आधार पर अपनी बात रखते हैं।
उन्होंने दावा किया कि यदि राहुल गांधी से PPT के बिना सवाल किए जाएं तो उनके पास जवाब देने के लिए पर्याप्त सामग्री नहीं होगी।
इसी संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जितनी चाबी भरी राम ने, उतना चले खिलौना।”
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!