खबर
Top News

सोने की ईंटों की डिलीवरी से पहले दबोचे आरोपी: बायपास पर डीआरई की कार्रवाई; काली स्विफ्ट और बुलेट जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 4:53 pm
शेयर करें:
सोने की ईंटों की डिलीवरी से पहले दबोचे आरोपी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर बायपास पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोने की डिलीवरी के लिए पहुंचे लोगों को डीआरआई की टीम ने घेर लिया। फीनिक्स सिटाडेल के पास हुई कार्रवाई में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने सोने की तीन ईंटें जब्त की हैं। मौके से चार लोगों को पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान टीम और आरोपियों के बीच झूमाझटकी भी हुई, जिसमें कार के कांच तक फूट गए।

डिलीवरी से पहले डीआरआई ने कसा शिकंजा
सूत्रों के अनुसार डीआरआई को सूचना मिली थी कि इंदौर बायपास पर सोने की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने फीनिक्स सिटाडेल के पास निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर वहां पहुंची, जिसे टीम ने घेर लिया।

बताया जा रहा है कि कार कुछ आगे जाने के बाद रुकी। इसी दौरान कार से एक व्यक्ति नीचे उतरा और आगे मौजूद बुलेट सवार व्यक्ति को सोने की ईंटें सौंपने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद डीआरआई टीम ने दोनों को दबोचने की कोशिश की।

टीम से झूमाझटकी, कार के कांच टूटे
कार में बैठे अन्य लोगों को जैसे ही कार्रवाई का पता चला, वे भी नीचे उतर आए। इसके बाद डीआरआई टीम और वहां मौजूद लोगों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर के कांच भी टूट गए। कुछ देर चली आपाधापी के बाद डीआरआई टीम ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया।

कार और बुलेट भी जब्त
कार्रवाई के बाद डीआरआई ने काली स्विफ्ट डिजायर और बुलेट को भी जब्त कर लिया। दोनों वाहनों को डीआरआई कार्यालय ले जाया गया है। बरामद सोने की तीन ईंटों की जांच के साथ ही टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि सोना कहां से आया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।

नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश
फिलहाल डीआरआई की जांच जारी है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में सोने की सप्लाई और डिलीवरी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 11 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 13 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 13 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 14 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 14 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 14 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 14 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 14 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 15 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 15 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 15 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 15 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 15 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 15 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 15 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 15 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 15 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 16 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!