खबर
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
जिले के एक गांव में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

इसी दौरान पड़ोसी उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां बाहर आई।

बच्ची पड़ोसी के घर से रोते हुए बाहर आती दिखाई दी। परिजन बच्ची को घर लेकर गए, जहां उसकी हालत देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

परिजन को धमकाने का भी आरोप
परिजन के अनुसार, घटना को लेकर बच्ची के पिता आरोपी के घर पहुंचे और उससे पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी डंडा लेकर आया और पुलिस में शिकायत करने पर बच्ची व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिजन देर रात बच्ची को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

अस्पताल में कराया उपचार
पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच व उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया। स्थिति में सुधार होने के बाद सोमवार शाम उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कोतवाली टीआई संतोष वाघेला और एसआई जया सुनेरी के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

एसपी बोलीं- जल्द पेश किया जाएगा चालान
शाजापुर एसपी प्रियंका शुक्ला ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की है।

अधिकारियों को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि पुख्ता साक्ष्य जुटाकर जल्द चालान न्यायालय में पेश किया जाए, ताकि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

संबंधित समाचार

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

18 minutes ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 1 hour ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 1 hour ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 1 hour ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 1 hour ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

about 2 hours ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 2 hours ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 2 hours ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 2 hours ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

about 2 hours ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

about 2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

about 2 hours ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

about 2 hours ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

about 3 hours ago
देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Top News

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण
Top News

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

about 3 hours ago
पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!