मोटर चालू करने के दौरान हादसा: किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बायपास स्थित नेहरूग्राम में शनिवार को खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए 50 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
किसान ने मोटर के स्टार्टर का स्विच दबाया
बताया जा रहा है कि जैसे ही किसान ने मोटर के स्टार्टर का स्विच दबाया, उन्हें अचानक करंट लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े। बाद में आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मोटर चालू करते समय लगा करंट
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कमल पुत्र गेदालाल खोबारे के रूप में हुई है। वे खेती-किसानी करते थे। उनका खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। शनिवार को कमल खेत पर पानी की मोटर चालू करने पहुंचे थे।
स्टार्टर का स्विच दबाते ही उन्हें करंट लग गया और वे वहीं गिर पड़े। कुछ समय बाद लोगों ने उन्हें खेत में पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी।
तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे
परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिवार में दो बेटियां और एक बेटा
कमल के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस के अनुसार तीनों की शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। तेजाजी नगर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
प्रारंभिक तौर पर घटना करंट लगने से हुई बताई जा रही है। हादसे की परिस्थितियों और विद्युत उपकरणों की स्थिति को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!