निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा: हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
प्रताप नगर स्थित गोल्डन सिटी में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान में काम कर रही एक महिला की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।
हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। मृतका की पहचान 43 वर्षीय हेमलता राठौर के रूप में हुई है।
तराई का काम कर रही थी
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे हेमलता अपने पति राकेश राठौर के साथ निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर तराई का काम कर रही थीं।
इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट नीचे जा गिरीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के तुरंत बाद परिजन हेमलता को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक हैं पति
हेमलता के पति राकेश राठौर पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
वह पहले शाजापुर कोतवाली थाने में तैनात थे और वर्तमान में देवास पुलिस लाइन में कार्यरत हैं।
हादसे के समय पति-पत्नी दोनों अपने निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!