खबर
Top News

नदी में नहाने के दौरान हादसा: 4 युवक-युवतियां गहरे पानी में डूबे; एक का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जून 2026, 3:55 pm
शेयर करें:
नदी में नहाने के दौरान हादसा

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित भंवरसेन घाट पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां और एक नाबालिग सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में फंस गए। हादसे में एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

घाट पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

नहाते समय गहरे भंवर में फंसे
जानकारी के अनुसार, मैहर जिले से एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ भंवरसेन घाट घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। दोपहर के समय सभी लोग सोन नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक गहरे भंवर और तेज बहाव की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही पलों में चारों लोग पानी में डूबने लगे और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए।

एक युवती का शव बरामद
तलाशी अभियान के दौरान एक युवती का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी में मिला। उसकी पहचान ज्योति सेन (24) निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन लोग अब भी लापता
हादसे में लापता लोगों में एक नाबालिग किशोरी सहित तीन लोग शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, सभी की तलाश लगातार जारी है। आशंका है कि वे नदी के गहरे भंवर में फंस गए थे और तेज बहाव के कारण बह गए।

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के कई घंटे बाद तक विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। शुरुआती बचाव कार्य ग्रामीणों ने अपने स्तर पर शुरू किया और एक शव भी उन्होंने ही बाहर निकाला। परिजन लगातार प्रशासन से अतिरिक्त राहत और बचाव दल भेजने की मांग करते रहे।

खतरनाक माना जाता है भंवरसेन घाट
भंवरसेन घाट सोन नदी का एक ऐसा क्षेत्र माना जाता है जहां गहरे भंवर और तेज धार के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और स्नान के लिए पहुंचते हैं। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र को सोन घड़ियाल अभयारण्य के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। हाल ही में यहां मगरमच्छ और घड़ियाल भी छोड़े गए थे।

प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू जारी
तहसील प्रशासन, पुलिस और बचाव दल की निगरानी में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

15 minutes ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

39 minutes ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 1 hour ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 19 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 19 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 19 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 19 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 19 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 19 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 19 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 19 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 20 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 20 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 20 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 20 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 20 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 20 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!