नागपंचमी पूजा में हादसा: नाग के दर्शन करते समय महिला को सांप ने डंसा; सपेरे को पुलिस ले गई साथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
नागपंचमी के मौके पर पूजा के दौरान एक महिला को सांप के डसने का मामला सामने आया है। विकास नगर में हुई इस घटना के बाद महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत स्थिर बताई है।
जानकारी के अनुसार, ऋषिका चौहान नागपंचमी की पूजा कर रही थीं। इसी दौरान कालबेलिया समुदाय का युवक बबलू सांप लेकर वहां पहुंचा। पूजा के दौरान जब ऋषिका सांप के दर्शन कर रही थीं, तभी सांप ने उनकी अंगुली में डंस लिया।
अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत ऋषिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।
घटना के बाद सांप लेकर आए युवक बबलू को पुलिस अपने साथ ले गई। युवक ने बताया कि उसने करीब दो दिन पहले सांप पकड़ा था और नागपंचमी पर पूजा के लिए लेकर आया था। उसका दावा था कि सांप का जहर निकालने के बाद ही लेकर आया था।
जिला अस्पताल के डॉ. कमल प्रजापति ने बताया कि महिला के ब्लड सैंपल की जांच की गई, जिसमें सांप के जहरीला होने के संकेत नहीं मिले। जांच में कोई हेमोटोक्सिक प्रभाव भी नहीं पाया गया। हालांकि, परिजन बाद में महिला को निजी अस्पताल ले गए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!