एसीबी की बड़ी कार्रवाई: कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर मारा छापा; 1 किलो सोना और 75 लाख नकद मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बीकानेर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बीकानेर में बड़ी कार्रवाई की। पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक साथ पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
शिकायत मिलने पर कार्रवाई
एसीबी को एक गोपनीय शिकायत मिली थी, जिसके सत्यापन के बाद यह सामने आया कि आरोपी ने अपनी ज्ञात आय से करीब 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद एसीबी ने यह सर्च ऑपरेशन अंजाम दिया।
पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी
एसीबी की अलग-अलग टीमों ने बीकानेर शहर और ग्रामीण इलाकों में एक साथ दबिश दी। शहर में जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव (जयपुर रोड) और बागीनाडा छींपो का मोहल्ला (गंगाशहर) में तलाशी ली गई।
इनके नेतृत्व में की गई कार्रवाई
इसके अलावा आरोपी के पैतृक गांव पुनरासर और वर्तमान पदस्थापन स्थल ग्राम पंचायत कानासर में भी सर्च किया गया। यह पूरी कार्रवाई भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई।
मिला नकदी, सोना-चांदी और जमीन का जखीरा
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, सर्च के दौरान सबसे बड़ी बरामदगी मातेश्वरी एन्कलेव स्थित आवास से हुई, जहां से करीब 75 लाख रुपये नकद मिले।
इसके अलावा 1 किलो से अधिक सोना, करीब 2 किलो चांदी (ज्वैलरी सहित), बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान, गांव पुनरासर में एक बड़ा मकान और लगभग 17 हेक्टेयर कृषि भूमि होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुछ अन्य प्लॉट और संपत्तियों की भी जानकारी मिली है, जिनकी जांच अभी जारी है।
सर्च जारी, रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है। कार्रवाई समाप्त होने के बाद बरामद संपत्तियों का पूरा ब्यौरा और जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएंगे।
यह मामला पंचायतीराज विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!