रामराजा की नगरी में छिड़ी हिंदुत्व और सनातन की बहस: मंदिर में चंदा चोरी का दिग्विजय सिंह ने लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

दिग्विजय सिंह बोले- हिंदुत्व कोई धर्म नहीं, मेरा धर्म सनातन है; महाकाल और रामराजा मंदिर में चंदा चोरी का लगाया आरोप
खुलासा फर्स्ट, ओरछा।
रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में धार्मिक अनुष्ठान के बीच सियासत का रंग भी देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पहले रामराजा सरकार के दर्शन किए, पार्थिव शिवलिंग बनाए और फिर मीडिया के सामने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए।
मंदिरों के चंदे से लेकर हिंदुत्व और सनातन धर्म तक के मुद्दे उठाते हुए उन्होंने भाजपा की धार्मिक राजनीति पर सवाल खड़े किए।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व कोई धर्म नहीं है, उनका धर्म सनातन है। उन्होंने उज्जैन के महाकाल और ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर में चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की।
रामजी अनंत हैं, भाजपा उन्हें लेकर नहीं आई
दिग्विजय सिंह ने भाजपा की रामभक्ति पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा खुद को रामभक्त बताती है और दावा करती है कि वह रामजी को लेकर आई है।
जबकि भगवान राम अनंत हैं और हजारों वर्षों से हैं। उन्होंने हिंदुत्व और सनातन के बीच वैचारिक अंतर बताते हुए कहा कि इसी मुद्दे पर उनकी लड़ाई है।
मंदिर के खजाने से जांच समिति तक उठाए सवाल
रामराजा सरकार मंदिर के खजाने की जांच के लिए गठित समिति की निष्पक्षता पर भी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने आशंका जताई कि समिति में आरएसएस से जुड़े लोग शामिल होंगे। कलेक्टर और जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने शासन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।
मुख्यमंत्री रामभक्त हों या कृष्णभक्त, कार्रवाई तो करें
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कहा कि वे कृष्ण भक्त हों या रामभक्त, लेकिन मंदिरों में कथित चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने महाकाल और रामराजा सरकार मंदिर से जुड़े मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
धार्मिक यात्रा के बीच सियासी बयानबाजी
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता सिंह और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रामराजा सरकार के दर्शन किए। कंचना घाट पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण के धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा लिया। इस दौरान पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, प्रेरणा सिंह, अमित राय और कांग्रेस नेता अभिषेक दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यात्रा दो दिन ओरछा में विश्राम करने के बाद उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगी। हालांकि, धार्मिक यात्रा के बीच दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व, रामभक्ति और मंदिरों के खजाने को लेकर दिए गए बयानों ने सियासी बहस को नई दिशा दे दी है। उनके आरोपों पर भाजपा और संबंधित मंदिर प्रशासन का पक्ष उपलब्ध नहीं है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!