16 वर्षीय किशोर का अपहरण: खंभे से बांधकर तीन बदमाशों ने पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक 16 वर्षीय किशोर का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने रुपये के विवाद में उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को पकड़ लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।
रुपये के विवाद में किया अपहरण
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ले में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर एक होटल में काम करता है। उसका पड़ोस में रहने वाले इरकाम खान, हस्सी उर्फ सोहेल और एक अन्य किशोर से रुपये को लेकर विवाद चल रहा था।
आरोप है कि रुपये नहीं देने पर तीनों ने उसे दोपहर में पकड़ लिया और जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए।
पहाड़ी पर ले जाकर की पिटाई
आरोपित किशोर को जिन्नातों की पहाड़ी पर ले गए। वहां उसे खंभे से बांधकर बेल्ट से जमकर पीटा गया और करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। बाद में आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भगा दिया।
पुलिस ने दो आरोपित पकड़े
घटना के बाद किशोर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। आलोक सिंह परिहार (थाना प्रभारी) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रात करीब 11 बजे इरकाम खान और एक नाबालिग को पकड़ लिया।
तीसरे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने रुपये के विवाद में मारपीट की बात स्वीकार की है, लेकिन खंभे से बांधकर पीटने की बात से इनकार किया है। फिलहाल तीसरा आरोपित फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!