खबर
Top News

कंधे पर कावड़, जुबां पर ‘बोल बम’: 24 साल पुरानी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल का होगा जलाभिषेक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 11:30 pm
शेयर करें:
कंधे पर कावड़, जुबां पर ‘बोल बम’

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
कंधे पर कावड़ और जुबां पर ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ विधायक गोलू शुक्ला की 24 साल पुरानी कांवड़ यात्रा देर रात उज्जैन पहुंची। नर्मदा जल लेकर निकले हजारों शिवभक्तों का टाॅवर चौक पर श्रद्धालुओं और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। डीजे की धुन और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

इस बार यात्रा में पहली बार शामिल हुईं हर्षानंद ने इसे धार्मिक आस्था के साथ युवाओं को करीब से देखने का अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में युवाओं की श्रद्धा, अनुशासन और एक-दूसरे के प्रति सहयोग का भाव देखने लायक है। ‘भोले’ के जयकारों के बीच सनातन संस्कृति से युवाओं का जुड़ाव साफ दिखाई देता है।

हर्षानंद पूरी यात्रा में शामिल नहीं रहीं। वे यात्रा के पहले दिन और उज्जैन पहुंचने के दौरान कावड़ियों के साथ रहीं। उनके मुताबिक पहली बार कावड़ उठाने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।

टाॅवर चौक पर शिवभक्तों का जोरदार स्वागत
नर्मदा जल लेकर निकली यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर टाॅवर चौक पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कांवड़ियों के स्वागत में माहौल भक्तिमय हो गया। डीजे की धुन पर शिवभक्त झूमते नजर आए। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाई नारायण यादव भी शामिल हुए।

शिव, कृष्ण और मीरा की झांकियों ने खींचा ध्यान
कांवड़ यात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश देती झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ भगवान श्रीकृष्ण और मीरा की भक्ति को दर्शाती झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और यात्रा पर पुष्पवर्षा की।

50 कावड़ियों से शुरू हुई थी यात्रा
आयोजकों के मुताबिक कावड़ यात्रा की शुरुआत 24 साल पहले सिर्फ 50 कावड़ियों के साथ हुई थी। उस दौर में कावड़ लेकर निकलने वालों को लेकर समाज में अलग धारणा थी और कई लोग उन्हें ‘भेरूपिया’ तक कह देते थे।

समय के साथ यह यात्रा बड़ा धार्मिक आयोजन बन गई। इस बार इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त इसमें शामिल हुए।

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
आयोजकों का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। इसके जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का संदेश भी दिया जा रहा है। वर्षों से जारी इस यात्रा को धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल का जलाभिषेक
कावड़िए नर्मदा नदी का पवित्र जल लेकर उज्जैन पहुंचे हैं। विधायक गोलू शुक्ला के मुताबिक सावन के दूसरे सोमवार को इसी नर्मदा जल से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Top News

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

about 13 hours ago
नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत
Top News

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

about 14 hours ago
गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा
Top News

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

about 14 hours ago
नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

about 14 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

about 15 hours ago
एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर
Top News

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

about 15 hours ago
घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप
Top News

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

about 15 hours ago
नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

about 15 hours ago
दीपावली पर फूड विभाग की जांच
Top News

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

about 16 hours ago
गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Top News

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

about 16 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 16 hours ago
डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Top News

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

about 16 hours ago
25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Top News

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

about 16 hours ago
अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा
Top News

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

about 16 hours ago
गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी
Top News

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

about 16 hours ago
24 घंटे शराब ब्लैक का खेल
Top News

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

about 16 hours ago
फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

about 17 hours ago
दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर
Top News

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

about 17 hours ago
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार
Top News

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!