सावन सोमवार-नागपंचमी के संयोग पर आस्था का सैलाब: तीसरी सवारी निकली; 6.19 लाख श्रद्धालु कर चुके नागचंद्रेश्वर और महाकाल के दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर धर्मनगरी उज्जैन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा महाकाल की नगरी में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी धार्मिक अवसर पर बाबा महाकाल अपनी तीसरी सवारी में नगर भ्रमण पर निकले और प्रजा का हाल जाना।
सवारी में बाबा महाकाल के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन हो रहे हैं। चंद्रमौलेश्वर स्वरूप पालकी में, मनमहेश स्वरूप हाथी पर और शिव-तांडव प्रतिमा गरुड़ रथ पर विराजमान है। सवारी के मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और स्वागत के लिए उमड़े हैं।
6.19 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
सावन सोमवार और नागपंचमी के संयोग के चलते महाकालेश्वर और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। अब तक 6.19 लाख श्रद्धालु दोनों मंदिरों में दर्शन कर चुके हैं।
साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर
महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी के अवसर पर खोले जाते हैं।
रविवार रात 12 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं का दर्शन क्रम शुरू हुआ। मंदिर के पट आज रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
वहीं बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर के पट तड़के 2:30 बजे खोले गए। भस्म आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए पहुंचती रही।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!