सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब: महाकाल का पंचामृत अभिषेक, ओंकारेश्वर में महाशृंगार; जबलपुर में 33 किमी की कांवड़ यात्रा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन के दूसरे सोमवार और प्रदोष के संयोग पर मध्यप्रदेश के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 2:30 बजे भस्म आरती के लिए कपाट खोले गए।
वहीं ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग का महाशृंगार कर महाभोग लगाया गया। मंदसौर, टीकमगढ़ और भिंड के प्रमुख शिव मंदिरों में भी विशेष पूजन-अनुष्ठान किए गए। जबलपुर में 33 किलोमीटर लंबी संस्कार कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाकाल में पंचामृत अभिषेक और भस्म आरती
सावन के दूसरे सोमवार पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भस्म आरती की विशेष तैयारी की गई। मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। सभा मंडप में भगवान शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई। इसके बाद चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई।
नंदी हॉल में नंदी का स्नान, ध्यान और पूजन हुआ। भगवान महाकाल का पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक किया गया।
महाकाल का रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट अर्पित करने के बाद भस्म चढ़ाई गई। भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और फूलों की माला धारण कराई गई। अंत में फल और मिठाई का भोग लगाया गया।
ओंकारेश्वर में महाशृंगार
सावन सोमवार के साथ प्रदोष का संयोग होने से तीर्थनगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए। ज्योतिर्लिंग का महाशृंगार किया गया और इसके बाद महाभोग लगाया गया। मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
मंदसौर में पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक
मंदसौर में सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव की मंगला आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और मनोकामना अभिषेक किया। भक्तों ने भगवान को बेलपत्र, धतूरा सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। शाम को संध्या आरती, शिव भजन-कीर्तन और रात में शयन आरती होगी। इसके बाद निर्धारित समय पर मंदिर के पट बंद किए जाएंगे।
टीकमगढ़ में कुंडेश्वर महादेव का विशेष शृंगार
टीकमगढ़ के शिवधाम कुंडेश्वर में सुबह 4 बजे पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। शाम 4 बजे तक गर्भगृह भक्तों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद भगवान का विशेष शृंगार किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी।
भिंड में पार्थिव शिवलिंग निर्माण
भिंड के कुंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन सोमवार के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
जबलपुर में 33 किमी की संस्कार कांवड़ यात्रा
जबलपुर में सुबह 6 बजे नर्मदा तट स्थित गौरीघाट से संस्कार कांवड़ यात्रा शुरू हुई। करीब 33 किलोमीटर लंबी यह यात्रा खमरिया स्थित कैलाशधाम तक जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
दोपहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री रांझी के व्हीकल मोड़ से कांवड़ियों के साथ दर्शन चौक तक पैदल चल रहे हैं। यात्रा में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए।
कांवड़ियों के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। 300 से अधिक सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने पंडाल लगाए हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए फूलों की व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर भी लगाए गए हैं।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!