खबर
Top News

आस्था का सैलाब: उमड़े लाखों भक्त;13 घंटे में बिका 84 क्विंटल से ज्यादा लड्डू प्रसाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 4:29 pm
शेयर करें:
आस्था का सैलाब

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन के दूसरे सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के बाद दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।

बाबा के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं में मंदिर का प्रसिद्ध देशी घी का लड्डू प्रसाद लेने का भी खासा उत्साह नजर आया। यही वजह रही कि महज 13 घंटे में 84 क्विंटल से ज्यादा लड्डू प्रसाद बिक गया।

महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 84.677 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री हुई। इससे मंदिर समिति को 40 लाख 15 हजार 600 रुपए की आय प्राप्त हुई। सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ लड्डू प्रसाद की बिक्री में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

दूसरी सवारी में दो रूपों में बाबा महाकाल ने दर्शन दिए
श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारियों के क्रम में सावन के दूसरे सोमवार को दूसरी सवारी धूमधाम से निकली । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप इस बार सवारी को भव्य, सांस्कृतिक और दिव्य स्वरूप दिया गया। इस बार सवारी की विशेष थीम 'सांस्कृतिक और जनजातीय दलों की प्रस्तुति' रखी गई।

जनजातीय दल ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
सवारी मार्ग पर आलीराजपुर के प्रसिद्ध जनजातीय दल ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं रामघाट पर शिप्रा आरती और पूजन के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिला। पहली सवारी में रामघाट पर 1100 वेदपाठी बटुकों ने वेद उद्घोष किया था।

दूसरी सवारी में बाबा महाकाल ने दो स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। रजत पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर विराजित रहे, जबकि गजरथ पर भगवान मनमहेश की प्रतिमा ने नगर भ्रमण किया। मंदिर के सभा मंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शाम 4 बजे पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। महाकाल की दूसरी सवारी में दर्शन और पूजन के लिए 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचे।

संबंधित समाचार

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक
Top News

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

4 minutes ago
देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल
Top News

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

7 minutes ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

43 minutes ago
किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला
Top News

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

about 1 hour ago
नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

about 1 hour ago
शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां
Top News

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

about 1 hour ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

about 2 hours ago
चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग
Top News

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

about 2 hours ago
1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 18 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 19 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 19 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 19 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 19 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 20 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 20 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 20 hours ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 20 hours ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 21 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 21 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!