खाकी पर लगा दाग: व्यापारी को धमकी देकर की वसूली; टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मडला थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को गांजा तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 95 हजार रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप पुलिस पर लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
वाहन चेकिंग के नाम पर उन्हें रोक लिया
जानकारी के मुताबिक, रीवा निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी 14 मई को अपने एक मित्र से मिलने पन्ना पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि महुदा क्षेत्र में मुलाकात के बाद वह पेट्रोल पंप के पास अपनी बाइक खड़ी कर खड़े थे। इसी दौरान मडला थाना के दो आरक्षक वहां पहुंचे और वाहन चेकिंग के नाम पर उन्हें रोक लिया।
गांजा रखने का आरोप लगाया
व्यापारी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक की डिग्गी में एक छोटा बैग रखकर उस पर गांजा रखने का आरोप लगाया और एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करने की धमकी दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मामला दबाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। इस दौरान वहां एक स्थानीय शराब ठेके का मैनेजर भी मौजूद था।
रुपए लेकर पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ दिया
डरे-सहमे व्यापारी ने अपने परिजनों से संपर्क किया और दो अलग-अलग खातों में 50 हजार और 45 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। कुल 95 हजार रुपये मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ दिया।
हिम्मत जुटाकर की शिकायत
घटना के बाद व्यापारी रीवा लौट गया, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू से की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर महुदा थाना प्रभारी रचना पटेल, आरक्षक रज्जाक खान और रामशरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच पन्ना एसडीओपी को सौंपी गई है।
कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज
सूत्रों के अनुसार पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि अवैध वसूली में और कौन-कौन शामिल था। घटना के बाद जिले में पुलिस की छवि और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
संबंधित समाचार

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!