श्रद्धालुओं के वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर: एक की मौत; महिला का पैर कटकर हुआ अलग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डबरा।
भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम गोहिंदा के पास शुक्रवार देर रात श्रद्धालुओं से भरे वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। एक महिला का पैर घुटने के पास से कटकर अलग हो गया। तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के करीब 100 से 125 श्रद्धालु वृंदावन में गिरिराज जी की परिक्रमा और गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने गए थे। शुक्रवार रात सभी वापस लौट रहे थे। गोहिंदा गांव के पास श्रद्धालुओं का वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान भितरवार की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
40 वर्षीय लखन की मौके पर मौत
हादसे में चंदौली निवासी लखन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुमित्रा बाई (60) का बायां पैर घुटने के पास से कटकर अलग हो गया। मुस्कान, धनीराम, रूपेश और सखी सहित कई अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं।
तीन गंभीर घायल ग्वालियर रेफर
सूचना मिलते ही भितरवार पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया।
ट्रक जब्त, पुलिस जांच में जुटी
तहसीलदार शिवदत्त कटारे ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!