12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक: स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

मदद के बहाने महिला की बेटी का बैग लिया, जेवरों से भरा पर्स उड़ाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार महिला और उसकी बेटी को मदद का भरोसा देकर जेवरों से भरा पर्स चुराने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। ऑटो का नंबर नहीं मिलने से पुलिस को उसकी पहचान करने में परेशानी आ रही थी, लेकिन ऑटो के पीछे लगी स्टाइलिश स्टेपनी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
इसी खास पहचान के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपी पहले भी पीथमपुर और सराफा क्षेत्र में महिलाओं के साथ इसी तरह की वारदात कर चुका है।
टीआई मनीष लोधा ने बताया ममता राठौर निवासी व्यास किराना के सामने ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी संध्या देवास में जनरल स्टोर चलाती है। 21 अक्टूबर की शाम वे बेटी के साथ देवगुराड़िया जाने के लिए पिपल्याहाना के पास ऑटो में सवार हुई थीं।
ऑटो चालक ने बताया कि उसकी ऑनलाइन बुकिंग है और दूसरी सवारी आने वाली है। साथ जाना है तो आगे बैठना पड़ेगा। मां-बेटी उसकी बात मानकर ऑटो में बैठ गईं। संध्या के पास एक हैंडबैग था, जिसमें तीन छोटे पर्स रखे हुए थे। चालक ने मदद करने के बहाने बैग अपने पास ले लिया और पैरों के पास रख लिया।
कुछ दूर जाने के बाद मां-बेटी ऑटो से उतर गईं और दूसरे ऑटो से देवगुराड़िया पहुंचीं। वहां संध्या ने बैग देखा तो उसमें रखा एक छोटा पर्स गायब था। उसमें सोने का मंगलसूत्र, चेन, नाक की नथ, पैंडल और चांदी की चेन रखी हुई थी।
नंबर नहीं मिला तो स्टेपनी बनी सुराग
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए। ऑटो का नंबर नहीं होने से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। इस बीच पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ऑटो के पीछे स्टाइलिश स्टेपनी लगी हुई थी, जो सामान्य ऑटो से अलग थी।
पुलिस ने इसी पहचान को आधार बनाकर फुटेज की जांच की। एक कैमरे में वैसी ही स्टेपनी वाला ऑटो दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे ऑटो चालकों को फुटेज दिखाए तो पता चला कि ऐसा ऑटो सोनू पुत्र बालकिशन लोगारे निवासी गोमा की फेल के पास है।
फोटो देखते ही आरोपी को पहचान लिया
पुलिस सोनू तक पहुंची तो उसने शुरुआत में वारदात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसका फोटो पीड़िता को दिखाया गया। संध्या ने उसे देखते ही ऑटो चालक के रूप में पहचान लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवर बरामद कर लिए। सोनू पहले भी महिलाओं को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुका है। उसने पीथमपुर और इंदौर के सराफा क्षेत्र में भी दो वारदात की थीं। इन मामलों में वह जेल जा चुका है।
संबंधित समाचार

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!