खबर
Top News

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब: इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 2:39 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, देवास।
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में अब ट्रक के भीतर शराब छिपाकर ले जाने का तरीका चर्चा में है। जिस आयशर ट्रक को रोकने की कोशिश में टीआई दिलीप पुरी की जान गई, उसी वाहन में तस्करों ने शराब छिपाकर रखी थी। सामने आए वीडियो में ट्रक के भीतर शराब की खेप छिपाकर ले जाने का तरीका दिखाई दे रहा है। इस घटना ने अवैध शराब परिवहन के तौर-तरीकों और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही टीम के साथ हाईवे पहुंचे थे टीआई
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक ट्रक इंदौर-बैतूल हाईवे से गुजरने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वे पुलिस टीम के साथ कार्रवाई के लिए रवाना हुए। नेमावर पुलिस भी इसी वाहन का पीछा कर रही थी। पुलिस की अलग-अलग टीमें ट्रक को रोकने के लिए सक्रिय थीं।

पुलिस टीम को ट्रक हाईवे पर डिवाइडर के किनारे खड़ा मिला। टीआई दिलीप पुरी ने चालक को नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान चालक ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाने की कोशिश की। घटनाक्रम में टीआई पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया।

अस्पताल में भी नहीं बच सकी जान
हादसे में टीआई दिलीप पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सीपीआर सहित तमाम जरूरी उपचार किए। करीब दो घंटे तक प्रयास जारी रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और शरीर के कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचने के कारण उनकी मौत हो गई।

ट्रक में छिपी शराब ने खोली तस्करी के तरीके की परत
अब सामने आए ट्रक के दृश्य में शराब को छिपाकर ले जाने का तरीका दिखाई दे रहा है। जांच के लिहाज से यह भी महत्वपूर्ण है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लोड की गई थी, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था और परिवहन के दौरान किन लोगों की भूमिका थी।

पुलिस ने घटना के बाद वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया था। इसके अलावा वाहन मालिक और कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आयशर मालिक कैरम सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है। आरोप है कि वह अपनी स्विफ्ट कार से ट्रक की पायलटिंग कर रहा था।

तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने जांच की जिम्मेदारी DG उपेंद्र जैन को सौंपी है। जांच में अवैध शराब की खेप के स्रोत, वाहन के मालिकाना हक, परिवहन के रास्ते और इस कारोबार में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।


संबंधित समाचार

1000 करोड़ का कारोबार
Top News

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

4 minutes ago
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी
Top News

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

23 minutes ago
होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग
Top News

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

31 minutes ago
टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर
Top News

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

39 minutes ago
वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल
Top News

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

about 1 hour ago
रईसजादियों की गुंडागर्दी
Top News

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

about 1 hour ago
एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे
Top News

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

about 1 hour ago
युवक पर जानलेवा हमला
Top News

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

about 1 hour ago
12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक
Top News

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

about 1 hour ago
शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

about 1 hour ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

about 2 hours ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

about 2 hours ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

about 2 hours ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

about 2 hours ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!