पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान: किस राजनीतिक हस्ती के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं सुनी फरियाद; मारपीट पीड़ित ने पुलिसकर्मी पर क्या आरोप लगाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) के हस्तक्षेप के बावजूद एक मारपीट पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगे हैं। मामला पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह तक पहुंचने के बाद अधिकारियों को तलब कर जांच शुरू की गई।
न्यू एकता नगर क्षेत्र की घटना
घटना नंदबाग कॉलोनी स्थित न्यू एकता नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। नगर निगम कर्मचारी अरविंद यादव ने आरोप लगाया है कि राजेश चौहान, संगीता चौहान, विवेक चौहान, अमन चौहान, विक्की चौहान, मिथुन चौहान और अर्जुन चौहान ने उसके साथ मारपीट की।
घटना के बाद दी जानकारी
बताया गया है कि अरविंद यादव पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के यहां बागवानी का कार्य भी करता है। घटना के बाद उसने ताई को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद सुमित्रा महाजन ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। वहीं उनके बेटे मिलिंद महाजन ने भी अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बावजूद तत्काल सुनवाई नहीं हुई।
थाने में धमकाने के आरोप
अरविंद यादव का आरोप है कि प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश ने पहले दूसरे पक्ष की एफआईआर दर्ज कर ली। इस दौरान अरविंद की बेटी ऋषिका, जो मेडिकल की छात्रा है, भी थाने में मौजूद थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने थाना परिसर में ही पिता-पुत्री को धमकाया।
पीड़ित ने लगाया यह आरोप
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपी कारों में भरकर मोहल्ले में पहुंचे और क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को किया तलब
मामला जब पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने फरियादी को बुलाकर पूरी जानकारी ली। अरविंद यादव ने एक पुलिसकर्मी पर रुपए लेने का आरोप भी लगाया था, हालांकि बाद में उसने इस आरोप से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने एसीपी रुबिना मिजवानी और टीआई सियारामसिंह गुर्जर को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली।
प्रकरण दर्ज, मामले की जांच
इधर पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर राजेश चौहान की ओर से अरविंद यादव, पवन यादव और एक महिला के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!