बंद के बावजूद ढाक के तीन पात: कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नलखेड़ा।
बगलामुखी मंदिर मार्ग पर हृदय विदारक हादसे में आठ भक्तों की मौत के जिम्मेदारों पर कार्यवाही न होने के विरोध में धरना जारी है। इस क्रम में अनिश्चितकालीन नगर बंद के आह्वान के तहत रविवार को संपूर्ण नगर ऐतिहासिक बंद रहा।
फल एवं सब्जी तक मुहैया नहीं हुई। व्यापारियों ने भी आक्रोश जताते हुए बंद का समर्थन किया। बगलामुखी मंदिर में हवन-पूजन के कार्य भी बंद रहे। कलेक्टर तथा एसपी पहुंचे और प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की लेकिन सहमति नहीं बन पाई।
अति आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया था। बावजूद इसके मेडिकल व्यवसायियों द्वारा सांकेतिक रूप से दो घंटे अपने प्रतिष्ठान बंद रख बंद को समर्थन दिया। बगलामुखी मंदिर के समस्त पंडित एवं आचार्यों ने भी हवन-पूजन बंद रखा। धरने के पांचवें दिन व्यापारी शामिल हुए।
बगलामुखी भक्त मंडल 11 प्रमुख मांगों को लेकर धरना दे रहा है। इन मांगों में 19 सितंबर की घटना के लिए जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग, मंदिर मार्ग पर बनी पुलिया की चौड़ाई एवं ऊंचाई तत्काल बढ़ाने के साथ अन्य मांगे सम्मिलित है।
बार एसो. का समर्थन - बंद का पूर्ण समर्थन कर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण भी अपना न्यायालयीन कामकाज बंद रखा। कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना एवं एसपी दिलीप सोनी, एसडीएम देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी देवनारायण यादव भक्त मंडल से मंदिर में लंबी चर्चा की।
आज भी बंद रहेगा नगर
भक्त मंडल के आह्वान पर सोमवार को भी नगर बंद रहेगा। भक्त मंडल ने रविवार शाम रैली निकालकर बंद को समर्थन देने की अपील की।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!