स्वर्ग जैसा अनुभव: 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चारधाम यात्रा के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
वीकेंड और छुट्टियों के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शाम 5 बजे तक 12 लाख 70 हजार 903 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
केदारनाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच गहरा उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है। कई भक्तों ने बताया कि वर्षों से बाबा केदार के दर्शन की इच्छा थी, जो अब पूरी हुई है।
दर्शन के बाद श्रद्धालु भावुक नजर आए और इसे जीवन का सबसे यादगार तथा आध्यात्मिक अनुभव बताया।
केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि केदारनाथ की यात्रा केवल धार्मिक नहीं बल्कि आत्मिक शांति का अनुभव भी कराती है। हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ मंदिर के आसपास के प्राकृतिक दृश्य, बर्फ से ढकी चोटियां और आध्यात्मिक वातावरण लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
कई श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां पहुंचकर ऐसा महसूस होता है मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। एक श्रद्धालु ने बताया कि नीचे से कठिन चढ़ाई पूरी कर बाबा के दरबार तक पहुंचना और फिर उनके दर्शन करना एक अलौकिक अनुभव है।
यात्रा की थकान मंदिर पहुंचते ही समाप्त हो जाती है और मन में अद्भुत शांति का अनुभव होता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा केदार के दर्शन के बाद उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एहसास हुआ। महिला श्रद्धालुओं ने भी यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।
उनका कहना है कि प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। पैदल मार्ग पर नियमित अंतराल पर शौचालय, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
वहीं केदारपुरी में ठहरने के लिए होटल, लॉज और होमस्टे भी अपेक्षाकृत किफायती दरों पर उपलब्ध हैं।
संबंधित समाचार

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!