खबर
Top News

इस एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान चली गोली: 2 कर्मचारी घायल; दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 12:39 pm
शेयर करें:
इस एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान चली गोली

खुलासा फर्स्ट, वाराणसी।
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई।

हादसे में महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। आजमगढ़ के जीयनपुर निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। यात्री ने अपने पास मौजूद हथियार की जानकारी पहले ही एयरपोर्ट पर दे दी थी।

जांच के दौरान हुआ फायर
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता के अनुसार, हथियार की जांच के दौरान अचानक एक राउंड फायर हो गया। गोली पहले फर्श से टकराई और इसके बाद पास खड़े दो कर्मचारियों को लग गई।

हादसे में गया निवासी सुमन (32) की जांघ और रोहित राज के हाथ में गोली लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यात्री हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों और हथियार से गोली किस तरह चली, इसकी जांच की जा रही है।

20 अगस्त तक हाई अलर्ट पर है एयरपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाराणसी एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाई अलर्ट जोन घोषित किया गया है। ऐसे में एयरपोर्ट परिसर में हथियार से फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी गोमती जोन समेत पुलिस और इंटेलिजेंस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।

संबंधित समाचार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

5 minutes ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

6 minutes ago
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

15 minutes ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

19 minutes ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

19 minutes ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

27 minutes ago
देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

37 minutes ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

37 minutes ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

42 minutes ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

about 1 hour ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 1 hour ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 1 hour ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 2 hours ago
बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

about 2 hours ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक
Top News

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
मोहन का राजधर्म
Top News

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!