खबर
Top News

साहब के रिटायरमेंट से पहले खेला खेल: क्या बच पाएंगे चाचा-भतीजे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 2:13 pm
शेयर करें:
साहब के रिटायरमेंट से पहले खेला खेल

करोड़ों की जीएसटी चोरी में एफआईआर निरस्ती याचिका पर गुटखा माफिया, टैक्स चोर किशोर का नया पैंतरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी करने वाले गुटखा माफिया, टैक्स चोर किशोर वाधवानी और उसके भतीजे आरोपी नितेश वाधवानी ने हमेशा कानूनी दाव-पेंच अपनाकर अपने आप को बचाने का प्रयास लगातार करते नजर आते हैं।

हाल ही में करीब 300 करोड़ रुपए से अधिक जीएसटी टैक्स चोरी के मामले में दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने के लिए चाचा-भतीजे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

मामले में सबसे खास बात यह रही कि न्याय देने वाले न्यायमूर्ति के समक्ष दोनों चालबाज चाचा-भतीजे ने याचिका दायर की है, जिनका कुछ दिन बाद ही रिटायरमेंट होने वाला है।

इस याचिका को लेकर कारोबारी और कानूनी हलकों में विशेष रुचि बनी हुई है, क्योंकि इस प्रकरण से जुड़ा धन शोधन निवारण अधिनियम का मामला भी वर्तमान में विशेष न्यायालय में विचाराधीन है।

अगर न्यायमूर्ति इस याचिका को फिर निरस्त कर देते हैं तो निचली अदालत में चल रहा चाचा-भतीजे के खिलाफ प्रकरण काफी प्रभावित होगा। जानकारी के अनुसार इंदौर इकाई की ओर से करोड़ों रुपए की कथित जीएसटी अनियमितताओं की जांच के बाद थाना तुकोगंज में 10 फरवरी 2021 को अपराध क्रमांक 88/21 दर्ज कराया गया था।

प्रकरण में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में आरोपी नितेश वाधवानी ने हाईकोर्ट में एफआईआर निरस्तीकरण की याचिका प्रस्तुत की है।

न्यायालयीन अभिलेखों के अनुसार, याचिका मई 2026 में प्रस्तुत की गई थी और इसके बाद मामले में विभिन्न तिथियों पर सुनवाई हुई। अब इस याचिका पर अंतिम रूप से सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

कानूनी जानकारों का मानना है कि यदि एफआईआर निरस्तीकरण को लेकर कोई महत्वपूर्ण आदेश पारित होता है तो उसका प्रभाव इस पूरे मामले की आगामी कानूनी प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है।

नितेश को वेतन एवं अन्य मदों में बड़ी राशि मिली
ईडी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2019-20 के दौरान नितेश वाधवानी को वेतन एवं अन्य मदों में बड़ी राशि प्राप्त हुई थी। जांच एजेंसी ने इन वित्तीय लेनदेन की प्रकृति और स्रोतों की पड़ताल करते हुए उन्हें अपनी जांच का हिस्सा बनाया। एजेंसी का दावा है कि संबंधित लेनदेन कथित अपराध से अर्जित आय से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि इन आरोपों पर अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा ही किया जाना है।

निचली अदालत के फैसले पर पड़ेगा फर्क
ईडी की ओर से दर्ज प्रकरण वर्तमान में विशेष न्यायालय, इंदौर में विचाराधीन है। इस कारण कानूनी विशेषज्ञों की नजर हाई कोर्ट में लंबित एफआईआर निरस्तीकरण याचिका पर भी टिकी हुई है। उनका मानना है कि मूल आपराधिक प्रकरण में होने वाले किसी भी महत्वपूर्ण न्यायिक आदेश का प्रभाव आगे की कानूनी रणनीति और कार्यवाही पर पड़ सकता है।

मामले की सुनवाई को लेकर विभिन्न पक्षों में उत्सुकता बनी हुई है। एक ओर जहां याचिकाकर्ता पक्ष एफआईआर को निरस्त करने की मांग कर रहा है, वहीं जांच एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर की गई कार्रवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले को आगे बढ़ा रही हैं।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में न्यायालय सभी तथ्यों, दस्तावेजों, जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड तथा दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद ही निर्णय देता है, इसलिए इस मामले में आने वाला कोई भी आदेश भविष्य की न्यायिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल करोड़ों रुपए की कथित जीएसटी चोरी, वित्तीय लेनदेन और धन शोधन से जुड़े इस बहुचर्चित प्रकरण पर सभी की नजरें हाई कोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी हुई हैं। न्यायालय का निर्णय न केवल इस एफआईआर की स्थिति स्पष्ट करेगा, बल्कि इससे जुड़े अन्य लंबित मामलों की दिशा भी तय कर सकता है।

ईडी ने जांच में बताया था नितेश वाधवानी को दोषी
इस प्रकरण का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई कार्रवाई है। ईडी ने अपने धन शोधन निवारण अधिनियम से जुड़े प्रकरण में नितेश वाधवानी की भूमिका का उल्लेख किया है।

जांच एजेंसी द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार नितेश वाधवानी वर्ष 2022 तक संबंधित कंपनी में निदेशक था और कंपनी से वित्तीय लेनदेन प्राप्त करने संबंधी तथ्य जांच का हिस्सा रहा है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 12 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 13 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 14 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 14 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 14 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 14 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 14 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 14 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 14 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!