मालगाड़ी आने वाली थी, ट्रैक पर बंद हुआ ट्रक: क्यूआरएफ के जवानों ने जान लगाकर धकेला; टला बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
सागर-दमोह रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास माल से लदा एक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक के बीच बंद हो गया। इसी दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी आने वाली थी। खतरा भांपते ही वहां से गुजर रही क्यूआरएफ कंपनी के जवानों ने बिना समय गंवाए ट्रक को धक्का देकर ट्रैक से बाहर कर दिया। जवानों की तत्परता से मालगाड़ी सुरक्षित निकल गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।
ड्यूटी पर जा रही थी क्यूआरएफ कंपनी
जानकारी के अनुसार, 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएफ) सागर की क्यूआरएफ कंपनी दमोह के बांदकपुर स्थित शिव मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास जवानों ने देखा कि एक मालवाहक ट्रक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच बंद पड़ा है। ट्रक पूरी तरह सामान से लदा था और उसी समय ट्रैक पर ट्रेन के आने की सूचना थी।
जवानों ने मिलकर ट्रक को धक्का दिया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्यूआरएफ जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक की परेशानी समझते हुए जवानों ने बिना किसी देरी के ट्रक को ट्रैक से हटाने की कोशिश शुरू कर दी।
भारी और माल से लदे ट्रक को हटाना आसान नहीं था, लेकिन जवानों ने एकजुट होकर पूरी ताकत लगाई और उसे धक्का देकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
मालगाड़ी के आने से पहले ट्रैक हुआ खाली
जवानों की त्वरित कार्रवाई के चलते ट्रैक समय रहते खाली हो गया। इसके कुछ ही देर बाद मालगाड़ी वहां से सुरक्षित गुजर गई। ट्रक को ट्रैक से हटाए जाने के बाद चालक को समझाइश देकर रवाना किया गया। जवानों की सूझबूझ और समय पर की गई कार्रवाई से न सिर्फ रेल यातायात बाधित होने से बचा, बल्कि संभावित बड़े हादसे को भी टाल दिया गया।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!