वीडियो देखिये, सड़क के बीच आई गहरी दरार बनी जानलेवा: दो हिस्सों में बंटा रोड; आए दिन हो रहे हादसे, वायरल व्यक्ति ने वीडियो जारी कर फिर निगम और महापौर को घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पल्हर नगर पानी की टंकी के सामने 60 फीट रोड पर सीमेंट की सड़क के बीच बड़ी गैप आने से सड़क दो हिस्सों में बंट गई है। सड़क के बीच बनी यह गहरी दरार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन रही है। आए दिन वाहन चालक इस क्षतिग्रस्त हिस्से की वजह से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
वीडियो जारी कर नगर निगम और महापौर पर साधा निशाना
मामले को लेकर आशु व्यास ने एक बार फिर वीडियो जारी कर नगर निगम और महापौर को आड़े हाथों लिया है। वीडियो में उन्होंने सड़क की खराब स्थिति और इससे पैदा हो रहे खतरे को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क की स्थिति सामने होने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
पहले भी वायरल हुआ था वीडियो
गौरतलब है कि आशु व्यास इससे पहले भी समस्या को लेकर वीडियो जारी कर चुके हैं। आशु ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को निकम्मा कहते हुए वीडियो जारी किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
अब एक बार फिर उन्होंने सड़क की खराब स्थिति और इससे हो रहे हादसों का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
हादसे का इंतजार न करे निगम
उनका कहना है कि सड़क के बीच बनी गहरी गैप को तत्काल भरा जाना चाहिए। खासकर रात के समय यहां वाहन चालकों को दरार स्पष्ट नजर नहीं आती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर हादसों की आशंका को खत्म किया जाए।
लोगों से अपील
इतना ही नहीं उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के मामलों के लिए अब उनकों भी आगे आना होगा।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!