स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाते ही खाई में गिरा कंटेनर: पेड़ ने बचाई जान; ड्राइवर बोला- आगे वाहन ने अचानक रोका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, धार।
खलघाट में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संजय सेतु के पास अचानक ब्रेक लगाने से इंदौर से मुंबई जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि कंटेनर एक पेड़ से टकराकर रुक गया। पेड़ नहीं होता तो कंटेनर खाई के नीचे स्थित रिहायशी इलाके में जा सकता था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आगे चल रहे वाहन ने अचानक लगाए ब्रेक
जानकारी के अनुसार कंटेनर एचआर 65ए 9138 इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा था। संजय सेतु के पास आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद कंटेनर चालक अमजद ने भी अचानक ब्रेक लगाए।
अचानक ब्रेक लगाने से कंटेनर असंतुलित हो गया और चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
पेड़ से टकराकर थमा कंटेनर
खाई में गिरते ही कंटेनर एक पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के बाद वाहन वहीं रुक गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ ने कंटेनर को आगे जाने से रोक दिया, वरना वह खाई से नीचे रिहायशी क्षेत्र में गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर पर उठाए सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने संजय सेतु के पास बने स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर के कारण पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
लोगों का आरोप है कि बार-बार हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने अब तक इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।
स्पीड ब्रेकर की जांच और सुधार की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संजय सेतु के पास बने स्पीड ब्रेकर की जांच कर उसे नियमानुसार सुधारने या आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति और स्पीड ब्रेकर को लेकर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!