ऐसी बिजली कड़की की चली गई 12 दिन के नवजात की जान: पिता की गोद में तोड़ा दम; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धामनोद (धार)।
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। धामनोद क्षेत्र के एक गांव में आकाशीय बिजली कड़कने के बाद 12 दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बिजली की तेज आवाज से बच्चा डर गया और रोते-रोते उसकी सांस थम गई। हालांकि डॉक्टरों ने मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं की है। उनका कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। यह घटना धामनोद के पास फरसपुरा पंचायत के सिमराली भावड़िया अवार गांव में मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
पिता की गोद में थी मासूम की आखिरी सांस
जानकारी के अनुसार, संदीप सिंह और रीना के बेटे का जन्म 26 जून को गुजरी शासकीय अस्पताल में हुआ था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे संदीप अपने नवजात बेटे को गोद में लेकर सो रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की।
संदीप के मुताबिक, बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि वह खुद भी घबरा गए। आवाज सुनकर बच्चा अचानक रोने लगा और कुछ ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर तत्काल धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नामकरण से पहले ही छिन गई जिंदगी
परिजनों के अनुसार, मासूम का अभी तक नामकरण भी नहीं हुआ था। बच्चे की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी शोक का माहौल है। बच्चे के चाचा संजय सिंह ने बताया कि परिवार ने अभी बच्चे का नाम भी नहीं रखा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टरों ने जताई कार्डियक अरेस्ट की आशंका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद की डॉक्टर डॉ. श्वेता सांवले ने बताया कि जांच के दौरान बच्चे की हार्ट रेट में अनियमितता पाई गई थी। उन्होंने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि केवल बिजली की आवाज से मौत होने की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती।
मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 12 दिन के नवजात की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!