खबर
Top News

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट: नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विदुर नगर इलाके में 8 साल के बच्चे के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने बच्चे की इतनी पिटाई की कि उसकी दोनों आंखों और कान के आसपास गंभीर चोटें आईं।

3 दिन कमरे में बंद रखा
बच्चे की आंखों के नीचे खून जम गया था। आरोप यह भी है कि मारपीट के बाद बच्चे को करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रखा गया। जब आसपास के लोगों को बच्चे की हालत और उसके कमरे से बाहर नहीं आने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे बाहर निकाला और रात करीब 11:30 बजे द्वारकापुरी थाने लेकर पहुंचे।

पुलिस ने तुरंत अस्पताल भेजा
थाने पहुंचने पर पुलिस ने बच्चे की हालत देखी और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट और बच्चे के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

तीसरी कक्षा में पढ़ता है बच्चा
जानकारी के मुताबिक, बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। उसकी मां करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

पिता मैजिक वाहन चलाता है, जबकि बच्चे की दादी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। ऐसे में बच्चा पिता के साथ ही रह रहा था।

देर रात खेलने को लेकर विवाद का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चा रात में अन्य बच्चों के साथ काफी देर तक खेल रहा था। इसी बात को लेकर पिता नाराज हो गया।

आरोप है कि नशे की हालत में उसने बच्चे के साथ मारपीट की और बाद में उसे कमरे में बंद कर दिया।

करीब तीन दिन तक बच्चे के कमरे से बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ।

जानकारी मिलने के बाद लोगों ने बच्चे को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस की मदद ली।

टीआई ने हालत देखकर अस्पताल भेजा
रात करीब 11:30 बजे लोग बच्चे को लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंचे। टीआई मनीष मिश्रा ने बच्चे की हालत देखकर तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया।

फिलहाल पुलिस बच्चे के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी पिता की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

2 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

4 minutes ago
आबकारी विभाग का छापा
Top News

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

19 minutes ago
गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली
Top News

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

22 minutes ago
‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

33 minutes ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

36 minutes ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

38 minutes ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

44 minutes ago
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

about 1 hour ago
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

about 1 hour ago
योजना में बड़ा बदलाव
Top News

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

about 1 hour ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 1 hour ago
खैर नहीं
Top News

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया
Top News

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया:छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद

about 2 hours ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 20 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 20 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!