70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया: ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 70 करोड़ रुपए कीमत की मेफेड्रोन (एमडी) की कथित तस्करी से जुड़े पुराने मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब आरोपियों की संपत्तियों पर शिकंजा कसा है। ईडी के इंदौर उपक्षेत्रीय कार्यालय ने हैदराबाद और मंदसौर में स्थित दो अचल संपत्तियों को अंतरिम रूप से कुर्क किया है।
इनकी कुल कीमत 90 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। कार्रवाई वेदप्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल और अन्य के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। इस मामले की जड़ जनवरी 2021 में दर्ज क्राइम ब्रांच की एफआईआर तक जाती है।
पुलिस के अनुसार 5 जनवरी 2021 को इंदौर में कार्रवाई के दौरान वेदप्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, चिमन अग्रवाल और मांगी वेंकटेश को पकड़ा गया था। कार्रवाई में करीब 70 किलो मेफेड्रोन और 13.03 लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे।
बाद में मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उस समय पुलिस की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक वेदप्रकाश व्यास हैदराबाद का रहने वाला था, जबकि दिनेश अग्रवाल और उसका बेटा अक्षय अग्रवाल इंदौर के निवासी बताए गए थे। चिमन अग्रवाल मंदसौर और मांगी वेंकटेश हैदराबाद का रहने वाला बताया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि एमडी की खेप हैदराबाद से इंदौर लाई जाती थी।
जुलाई में फिर खुली थी 2021 के केस की फाइल
इस साल 17 जुलाई को ईडी ने इंदौर और मंदसौर में आरोपियों से जुड़े कई परिसरों पर तलाशी ली थी। इसके बाद वेदप्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच आगे बढ़ाई गई।
हाई कोर्ट के आदेश में भी दर्ज है कि मूल अपराध इंदौर क्राइम ब्रांच की 6 जनवरी 2021 की एफआईआर से जुड़ा है और इसमें करीब 70 करोड़ रुपए मूल्य की व्यावसायिक मात्रा की मेफेड्रोन की कथित तस्करी का मामला है। कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार ईडी की ईसीआईआर 12 मई 2022 को दर्ज हुई थी।
अब ड्रग के बाद कमाई के रास्ते की जांच
क्राइम ब्रांच की एफआईआर के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के तहत जांच शुरू की। ईडी की जांच में कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अपराध की आय को अलग-अलग निजी और कारोबारी बैंक खातों के जरिए घुमाने की जानकारी सामने आई।
एजेंसी ने नकद लेनदेन के साथ रकम की कथित प्लेसमेंट, लेयरिंग और छिपाने की दिशा में भी जांच की। ईडी की कार्रवाई में अब हैदराबाद और मंदसौर की संपत्तियां सामने आई हैं। एजेंसी के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों अचल संपत्तियों की कीमत 90 लाख रुपए से अधिक है और इन्हें इसी मामले में अंतरिम रूप से कुर्क किया गया है।
हैदराबाद से इंदौर तक था कनेक्शन
स्थानीय पुलिस रिकॉर्ड में उस समय खुलासा हुआ था कि पुलिस ने आरोपियों को इंदौर में एमडी की कथित डील के दौरान पकड़ा था। पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश व्यास से पूछताछ में हैदराबाद में एमडी तैयार करने और उसे दूसरे आरोपियों तक पहुंचाने की बात सामने आई थी।
पुलिस के इस दावे के अनुसार ड्रग को अलग-अलग सामान के नाम पर पैक कर ट्रांसपोर्ट के जरिए इंदौर भेजे जाने का भी खुलासा हुआ था। ये दावे उस समय की पुलिस जांच और आरोपों पर आधारित हैं। अब ईडी की कार्रवाई का फोकस ड्रग की बरामदगी से आगे बढ़कर कथित अपराध की कमाई से जुड़ी संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन पर है।
संबंधित समाचार

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!