खबर
Top News

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग: प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 2:44 pm
शेयर करें:
5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग

करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी बदहाल ताप्ती परिसर

नगर निगम की लापरवाही से आगामी चरणों पर भी मंडराए संशय के बादल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पक्की छत का सपना दिखाकर बनाई गईं बहुमंजिला इमारतें अब नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनदेखी का जीता-जागता प्रमाण बन चुकी हैं। ग्राम सिंदोड़ा-रंगवासा स्थित ताप्ती परिसर फेज-1, 2 एवं 3 इस बात की गवाही दे रहा है कि योजनाएं कागजों पर तो भव्य दिखती हैं, लेकिन जमीन पर आम जनता को सिर्फ आश्वासन और समस्याएं मिलती हैं।

5,044 आवासीय इकाइयां बनकर तैयार होने का दावा तो वर्षों से किया जा रहा है, लेकिन आज भी एक बड़ी आबादी अपने ही खून-पसीने के पैसों से बुक कराए मकानों पर कब्जे के लिए निगम के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है।

नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त अर्थ जैन अधिकारियों एवं कंसलटेंट का लवाजमा लेकर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि जब तक सख्त प्रशासनिक फैसले नहीं लिए जाते, तब तक बेबस जनता को मूलभूत सुविधाओं और अपने खुद के मकान का मालिकाना हक पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा?

निरीक्षण के दौरान कागजी औपचारिकताओं और दावों की पोल तब खुली, जब परिसर में रह रहे परिवारों ने आयुक्त के सामने अपनी रोजमर्रा की नारकीय जिंदगी की दास्तान बयान की। लाखों रुपए चुकाने के बाद भी ताप्ती परिसर में रह रहे लोग पीने के पानी, ठप पड़ी सीवरेज लाइन, परिसर में पसरी गंदगी और घटिया निर्माण सामग्री से उखड़ती दीवारों जैसी गंभीर समस्याओं से हर दिन जूझ रहे हैं।

निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों और ठेकेदारों ने अपनी जेबें भरने में तो कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन निर्माण के नाम पर घटिया गुणवत्ता और घटिया रखरखाव का खामियाजा गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। जनता का सवाल है कि क्या निगम अधिकारी केवल निरीक्षण की रस्म अदायगी करने आते हैं या फिर उन ठेकेदारों और जिम्मेदार एजेंसियों पर कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई भी होगी, जिन्होंने सरकारी बजट का जमकर दोहन किया और जनता को बदहाली के दलदल में धकेल दिया।

एक तरफ जहां तैयार हो चुके सैकड़ों आवासों की चाबियां अधर में लटकी हुई हैं और पात्र हितग्राही किराए के मकानों का भारी-भरकम बोझ उठाने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ताप्ती परिसर फेज-4 और 5 में 2,000 नई आवासीय इकाइयों के निर्माण का ताना-बाना बुन रहा है।

जब पहले से बने 5,044 मकानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है और वहां रह रहे नागरिक मूलभूत सुविधाओं के तरस रहे हैं, तो फिर नए प्रोजेक्ट्स की निविदाएं निकालने और बजट जारी करने की जल्दबाजी पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने शेष मकानों का आधिपत्य जल्द सौंपने और नई जमीनों के लिए समयबद्ध निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन देखना यह होगा कि क्या यह निर्देश भी फाइलों में दबकर रह जाएंगे या फिर बदहाली झेल रही बेबस जनता को सच में उनका हक और राहत मिल पाएगी।

संबंधित समाचार

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

less than a minute ago
TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

3 minutes ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

5 minutes ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

9 minutes ago
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

9 minutes ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

27 minutes ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

33 minutes ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

38 minutes ago
विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा
Top News

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

42 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

42 minutes ago
जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम
Top News

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

43 minutes ago
इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

about 1 hour ago
वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी
Top News

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

about 1 hour ago
भारत ने एशियन गेम्स  में रचा इतिहास
Top News

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

about 1 hour ago
अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा
Top News

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

about 1 hour ago
वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप
Top News

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

about 1 hour ago
100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही
Top News

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

about 1 hour ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

about 2 hours ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!