खबर
Top News

50 लाख की धमकी का केस फिर खुला: कांग्रेस नेता से 5 घंटे पूछताछ; बेटे से भी सवाल-जवाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 8:42 pm
शेयर करें:
50 लाख की धमकी का केस फिर खुला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मई 2025 में सामने आए 50 लाख रुपए की धमकी के मामले में पुलिस ने एक बार फिर जांच तेज कर दी है। शनिवार को खजराना थाने में मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख और पार्षद पति शेख अलीम से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनके बेटे अली से भी पुलिस ने सवाल-जवाब किए। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

मई 2025 में मिली थी 50 लाख की धमकी
मामला मई 2025 का है। एक व्यक्ति ने खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे फोन पर 50 लाख रुपए की धमकी दी जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आया था, उसकी तकनीकी जांच शुरू की। जांच में नंबर फिलीपिंस का सामने आया, हालांकि उसका इस्तेमाल ग्रीन पार्क, खजराना निवासी मिकाइल शेख द्वारा किए जाने की बात सामने आई।

पुलिस ने मिकाइल से पूछताछ की तो मामले में शेख अलीम का नाम सामने आया। आरोप है कि मिकाइल ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसने शेख अलीम के कहने पर फोन कर धमकी दी थी।

बेटे के विवाद से जुड़ा होने का दावा
जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, धमकी का मामला शेख अलीम के बेटे अली और शिकायतकर्ता की बेटी के बीच हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर रंजिश बढ़ी और इसी के बाद धमकी देने की बात सामने आई।

पुलिस के अनुसार, मिकाइल ने पूछताछ में दावा किया था कि शेख अलीम के कहने पर उसने संबंधित व्यक्ति को फोन कर 50 लाख रुपए की मांग की थी। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पहले भी हो चुकी है पूछताछ
मामला सामने आने के बाद मई 2025 में भी पुलिस ने शेख अलीम से पूछताछ की थी। इसके बाद मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा। अब पुलिस ने पुराने मामले की जांच दोबारा तेज करते हुए शनिवार को शेख अलीम और उनके बेटे अली को थाने बुलाकर पूछताछ की।

खजराना थाना प्रभारी मनोज सैंधव ने बताया कि शेख अलीम से पूछताछ की गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

शेख अलीम वार्ड 53 से पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी फौजिया शेख नगर निगम की पार्षद हैं। फौजिया शेख इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुकी हैं। हाल ही में वंदे मातरम को लेकर हुए विवाद के बाद भी वह चर्चा में आई थीं।

जीतू पटवारी के आरोपों के बीच मामला फिर चर्चा में
कांग्रेस नेता शेख अलीम से पूछताछ ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार सरकार पर कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों को परेशान करने के आरोप लगा रहे हैं। पटवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार राजनीतिक बदले की कार्रवाई कर रही है।

हाल के दिनों में पटवारी के भाई नाना पटवारी से ड्रग मामले में पूछताछ हुई थी। इसके अलावा दूसरे भाई भरत पटवारी से प्लॉट विवाद को लेकर पूछताछ की गई थी। पटवारी को वेयरहाउस मामले में भी नोटिस मिलने की बात सामने आई थी।

हालांकि इन मामलों और शेख अलीम से हुई पूछताछ के बीच कोई सीधा संबंध पुलिस की ओर से नहीं बताया गया है। मामले में फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 12 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 13 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 13 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 13 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 13 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 13 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 13 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 13 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 13 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 13 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 13 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 13 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 13 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 13 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 13 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 13 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 14 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 14 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!