खबर
Top News

400 ओल्ड डेलियंस ने की पारेख को हटाने की मांग: डेली कॉलेज में जबरन प्रवेश की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अप्रैल 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
400 ओल्ड डेलियंस ने की पारेख को हटाने की मांग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज परिसर में हाल ही में हुई जबरन प्रवेश की घटना ने जहां एक ओर संस्था की गरिमा और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ओर ओल्ड डेलियंस के एक बड़े वर्ग ने इस पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट और कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

डीसी सोसायटी के अनुसार एक निर्धारित बैठक के लिए केवल पांच प्रतिनिधियों को अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके विपरीत संदीप पारेख के नेतृत्व में लगभग 35-40 लोगों का समूह विद्यालय परिसर में पहुंच गया।

यह घटना उस समय हुई जब परिसर में विद्यार्थी और छोटे बच्चे मौजूद थे। सोसायटी ने इसे एक सुनियोजित दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए कहा कि इस प्रकार का व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण के लिए भी गंभीर खतरा है।

हस्ताक्षरित शिकायत प्रस्तुत की
सोसायटी का कहना है कि विद्यालय परिसर किसी भी प्रकार के शक्ति प्रदर्शन या दबाव की राजनीति का स्थान नहीं है। सीमित प्रतिनिधिमंडल की सहमति के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का प्रवेश संवाद की भावना के विपरीत है और यह संस्था की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने का प्रयास दर्शाता है।

इसी घटनाक्रम के बीच एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि करीब 400 ओल्ड डेलियंस ने हस्ताक्षरित शिकायत प्रस्तुत कर संदीप पारेख को तत्काल प्रभाव से बोर्ड से हटाने की मांग की है। यह शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी जा रही है, ताकि इस मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सख्त कदम उठाए जाएंगे... सोसायटी का मानना है संवाद और तथ्य ही किसी भी भ्रम का समाधान हैं, और संस्था की प्राथमिकता यही है कि हर हितधारक को सही परिप्रेक्ष्य समझ में आए तथा डेली कॉलेज के विकास और भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की स्पष्ट जानकारी मिले।

डेली कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस प्रकार का दबावपूर्ण और अनुशासनहीन व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस घटना में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संस्था टकराव नहीं, समाधान में विश्वास रखती है
सोसायटी के अनुसार इस प्रकार के प्रयास केवल भ्रम फैलाने और दबाव बनाने के लिए किए जा रहे हैं, जिनका तथ्यों और वैधानिक प्रक्रिया से संबंध नहीं है। इसके बावजूद कॉलेज बोर्ड का रुख सहयोगात्मक और सकारात्मक है। सोसायटी ने स्पष्ट किया कि संस्था टकराव नहीं, समाधान में विश्वास रखती है।

जिन ओल्ड डेलियंस के बीच किसी प्रकार की भ्रांतियां या गलतफहमियां उत्पन्न हुई हैं उन्हें दूर करने के लिए बोर्ड शीघ्र ही एक बैठक आयोजित करेगा, जिसमें संबंधित ओल्ड डेलियंस को आमंत्रित कर तथ्यों के आधार पर सभी मुद्दों का स्पष्ट और पारदर्शी स्पष्टीकरण दिया जाएगा।

कालेज के विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है सोसायटी
सोसायटी ने यह भी दोहराया कि वह विद्यालय की प्राचार्या, बोर्ड, शिक्षकों और विशेष रूप से विद्यार्थियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा का अधिकार सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अंत में सोसायटी ने कहा कि जहां एक ओर कुछ लोग दबाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में जिम्मेदार ओल्ड डेलियंस संस्था की गरिमा और सही व्यवस्था के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। यही संस्था की वास्तविक ताकत और भविष्य की दिशा भी है।

संस्था की छवि को नुकसान पहुंच रहा
शिकायत में ओल्ड डेलियंस ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि संदीप पारेख द्वारा किया जा रहा आचरण और उनकी गतिविधियां संस्था की गरिमा, अनुशासन और दीर्घकालिक हितों के विरुद्ध हैं। एक बड़े वर्ग का मानना है कि व्यक्तिगत एजेंडा और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण संस्था की छवि को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।

सोसायटी ने यह भी स्पष्ट किया कि परिसर में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल द्वारा जो पत्र सौंपा गया उसमें ठोस तथ्यों के स्थान पर सामान्य आरोप और आशंकाएं ही व्यक्त की गई हैं, जबकि इन सभी विषयों पर पहले ही आधिकारिक दस्तावेजों के माध्यम से विस्तृत और तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दिया जा चुका है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

2 minutes ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

6 minutes ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

17 minutes ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

17 minutes ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

30 minutes ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 2 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 18 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 19 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 19 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 19 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 19 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 19 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!