अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार: लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में मिली महिला
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर एएसपी हेमलता अग्रवाल और एसडीओपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सागरिया की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान शनिवार को दरक वेयरहाउस के सामने यूनिक वेल्डिंग वर्क्स की बंद पड़ी गुमटी के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में नजर आई। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद हुई।
40 वर्षीय महिला गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान ममता उर्फ बंटी (40), पति मुकेश नायक, निवासी बोरखेड़ी पानडी के रूप में की है। पुलिस ने मौके से 11.700 किलो अफीम जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में सप्लायर का नाम उजागर
पुलिस पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर बताया कि उसे यह अफीम रावण रूंडी, नीमच सिटी निवासी शांतिलाल पिता नारूलाल मीणा ने उपलब्ध कराई थी। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने शांतिलाल मीणा को मामले में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत सह-आरोपी बनाया है।
हालांकि शांतिलाल फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू
महिला आरोपी की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में अफीम बरामद होने के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। फरार सह-आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!