होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द: रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होटल सयाजी में गंदगी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों के बाद इसका असर वहां आयोजनों पर पड़ने लगा है। 3 दिसंबर को होटल में होने वाली शादी की बुकिंग एक युवती ने रद्द कर दी है। युवती का आरोप है कि होटल प्रबंधन उसके जमा किए गए 7 लाख रुपए वापस नहीं कर रहा है। उसने इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा से शिकायत कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
किचन की स्थिति सामने आने के बाद लिया फैसला- शिकायतकर्ता साक्षी तिवारी के मुताबिक, उन्होंने शादी के लिए होटल सयाजी में बुकिंग कर 7 लाख रुपए जमा किए थे। उनके अनुसार, होटल से बातचीत तो हुई थी, लेकिन कोई लिखित करार नहीं हुआ।
हाल ही में होटल के किचन से जुड़ी जांच और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सामने आई जानकारी के बाद परिवार ने शादी का आयोजन यहां नहीं करने का फैसला लिया। तिवारी का कहना है कि उनके परिवार की प्राथमिकता शुद्ध शाकाहारी भोजन है। किचन में कीड़े-मकोड़े और शाकाहारी-मांसाहारी सामग्री के एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखे जाने जैसी जानकारी सामने आने के बाद उनका होटल पर भरोसा नहीं रहा।
अपना कैटरर रखने का सुझाव भी नहीं माना
तिवारी ने होटल प्रबंधन को समाधान के तौर पर अपना शाकाहारी कैटरर रखने का सुझाव दिया था। उनका कहना है कि होटल इसके लिए भी तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने बुकिंग रद्द कर जमा राशि वापस मांगी, लेकिन होटल प्रबंधन की ओर से राशि लौटाने को लेकर सहमति नहीं बनी। अब उन्होंने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है।
8 में से 5 फूड सैंपल फेल
होटल सयाजी से लिए गए 8 फूड सैंपल में से 5 के फेल होने की जानकारी सामने आई है। जांच में एनालॉग पनीर, रंग मिला पिस्ता, फंगस लगी मूंगफली और खोपरे से जुड़े सैंपल में गड़बड़ी पाए जाने की बात सामने आई है।
होटल के किचन में गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। अब बुकिंग रद्द होने का मामला सामने आने से होटल की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल विवाद का केंद्र 7 लाख रुपए की बुकिंग राशि की वापसी है। इस संबंध में कलेक्टर से की गई शिकायत पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
संबंधित समाचार

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!