भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा की बहुप्रतीक्षित नगर कार्यसमिति की घोषणा गुरुवार रात कर दी गई। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने 153 सदस्यीय कार्यसमिति की सूची जारी की, जिसमें 60 कार्यसमिति सदस्य, 45 विशेष आमंत्रित सदस्य और 48 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। नई कार्यसमिति में जहां पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारियां दी गईं, वहीं कई प्रमुख भाजपा नेताओं के बेटे-बेटियों के साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को भी स्थान मिल गया।
दिवंगत और कई अन्य बड़े नेताओं के बेटे-बेटियों को भी लिया... भाजपा ने अपने दिवंगत नेताओं की राजनीतिक विरासत को भी प्रतिनिधित्व दिया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में दिवंगत नेता उमेश शर्मा के पुत्र अन्वेश शर्मा, गोविंद मालू के पुत्र लव गोविंद मालू और नरेंद्र सलूजा के पुत्र मीत सलूजा को शामिल किया गया है।
इसी तरह भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियां भी नगर कार्यसमिित में लिए गए, जिनमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के पुत्र मंदार महाजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता, वरिष्ठ नेता रहे गोकुलदास भूतड़ा के पुत्र नारायण भूतड़ा, पूर्व विधायक लालचंद मित्तल के पुत्र राजेंद्र, श्रीवल्लभ शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा और नारायण धर्म की पुत्री विनीता धर्म शामिल हैं।
दल बदलने वालों को भी तवज्जो
संगठन में जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को भी नई कार्यसमिति में स्थान मिला है। सूची में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल और स्वप्निल कोठारी के नाम शामिल हैं। कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद इन नेताओं को अब नगर संगठन में भी औपचारिक स्थान मिल गया है।
वरिष्ठ नेताओं के लिए स्थायी आमंत्रित सदस्य की भूमिका... स्थायी आमंत्रित सदस्यों में भाजपा के कई वरिष्ठोंं को शामिल किया है। इसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव शामिल हैं। इंदौर के सभी विधायकों, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, बाबूसिंह रघुवंशी, कैलाश शर्मा, प्रताप करोसिया, हरिनारायण यादव व चंदू शिंदे सहित अन्य को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
संबंधित समाचार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!