मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार: उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में मेस के भोजन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
हॉस्टल नंबर 10 के सीडी ब्लॉक में शुक्रवार रात खाना खाने के बाद करीब 40 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने की शिकायत सामने आई।
खाद्य विभाग ने मेस का निरीक्षण किया
विद्यार्थियों को उल्टी-दस्त की परेशानी होने पर शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को मेस का निरीक्षण किया।
जांच में मेस बिना खाद्य कारोबार लाइसेंस के संचालित होती मिली। विभाग ने खाद्य पदार्थों के सात नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं।
बिना लाइसेंस चल रही थी मेस, कई दस्तावेज भी नहीं मिले
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेस में भोजन बनाने की व्यवस्था, खाद्य सामग्री के भंडारण और स्वच्छता संबंधी इंतजामों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार, मेस संचालक के पास खाद्य कारोबार का लाइसेंस नहीं था।
इसके अलावा कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, पेस्ट कंट्रोल कार्यक्रम और खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए।
जांच के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिए सात नमूने लिए गए। इनमें उड़द दाल, मूंगफली दाना और मोटी सेवई के तीन विधिक नमूने शामिल हैं।
वहीं चना दाल, छोला, चावल और अरहर दाल के चार सर्विलांस नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जुलाई में भी बीमार हुए थे विद्यार्थी, कार्रवाई पर सवाल
MANIT में मेस के भोजन से विद्यार्थियों के बीमार होने की यह पहली घटना नहीं है।
इससे पहले 17 जुलाई 2026 को हॉस्टल नंबर 9 और 11 की मेस में भोजन करने के बाद विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया था।
उस समय भी खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में अनियमितताएं मिलने की जानकारी दी गई थी।
इससे पहले 13 अप्रैल 2025 को हॉस्टल नंबर 4 में भोजन करने के बाद करीब 15 विद्यार्थी बीमार हो गए थे।
लगातार सामने आ रही घटनाओं ने संस्थान में भोजन की गुणवत्ता और मेस संचालन की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पिछली घटनाओं के बाद भी खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट और कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने का मुद्दा उठ रहा है।
ऐसे में अब नए मामले में विभाग की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
कन्या हॉस्टल के भोजन में इल्लियां मिलने की शिकायत
भोपाल के पंचशील नगर स्थित अनुसूचित जाति कन्या कॉलेज के हॉस्टल में भी भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं ने शिकायत की है।
छात्राओं का आरोप है कि दाल-चावल में इल्लियां मिलीं, सब्जी पानी जैसी परोसी जा रही है और रसोई में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं है।
उन्होंने हॉस्टल में वार्डन की अनुपस्थिति से व्यवस्थाएं प्रभावित होने की बात भी कही।
इन समस्याओं को लेकर अजाक्स युवा छात्रसंघ के अध्यक्ष लक्ष्य भारतीय के नेतृत्व में छात्राओं ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया।
छात्राओं ने भोजन के अलावा पेयजल, बिजली, वाशरूम और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं।
शिकायत करने पर कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप भी लगाया गया। सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
छात्रसंघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के अनुसार, MANIT की मेस से लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
रिपोर्ट मिलने और निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कन्या कॉलेज के हॉस्टल में भोजन में इल्लियां मिलने की शिकायत पर भी उन्होंने संज्ञान लेने और टीम भेजकर निरीक्षण कराने की बात कही है।
संबंधित समाचार

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!