350 करोड़ की यूनिफॉर्म खरीद पर लगा ब्रेक: सरकार को नोटिस; भंडार क्रय नियमों के उल्लंघन का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित करीब 350 करोड़ रुपए की यूनिफॉर्म खरीदी प्रक्रिया पर जबलपुर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एक्टिंग चीफ जस्टिस) विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान दिया।
खुला टेंडर बना विवाद की वजह
मामला मप्र पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा सरकारी स्कूलों के लिए यूनिफॉर्म खरीदी के लिए जारी किए गए ओपन टेंडर से जुड़ा है। इस टेंडर को चुनौती देते हुए तीन संगठनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
तीन संगठनों ने दी चुनौती
याचिकाकर्ताओं में अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग पाॅवरलूम बुनकर संघ सहित तीन संगठन शामिल हैं। याचिका में आरोप लगाया गया कि मध्यप्रदेश भंडार क्रय नियम-2023 का उल्लंघन करते हुए खुला टेंडर जारी किया गया, जबकि नियमों के अनुसार इस तरह की खरीदी का अलग प्रावधान है।
2 लाख बुनकर परिवारों की आजीविका पर असर का दावा
याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि यदि खुली निविदा के माध्यम से यूनिफॉर्म की खरीदी की जाती है, तो प्रदेश के पाॅवरलूम, स्पिनिंग मिलों और हथकरघा उद्योग से जुड़े करीब 2 लाख बुनकर परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी।
उनका कहना है कि स्थानीय बुनकरों और सहकारी संस्थाओं को मिलने वाला काम बड़े निजी ठेकेदारों के पास चला जाएगा।
क्या कहते हैं भंडार क्रय नियम-2023
याचिका में मध्यप्रदेश भंडार क्रय नियम-2023 का हवाला देते हुए कहा गया है कि सरकारी विभागों को कपड़े और उससे बने उत्पादों की खरीदी में राज्य के उपक्रमों से सीधी खरीदी, हथकरघा बुनकरों, बुनकर सहकारी समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, स्थानीय सहकारी संस्थाओं को प्राथमिकता देना अनिवार्य है।
सरकार से मांगा जवाब
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने फिलहाल 350 करोड़ रुपए की यूनिफॉर्म खरीदी प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाते हुए राज्य सरकार से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है। अब अगली सुनवाई में सरकार का पक्ष सामने आने के बाद कोर्ट आगे का निर्णय करेगा।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!