गुजरात पहुंचने से पहले 72 लाख की 340 पेटी बियर जब्त: ट्रक और स्कॉर्पियो से हो रहा था अवैध परिवहन, चार आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

आलीराजपुर में एजेंटों तक पहुंचानी थी शराब, वहां से गुजरात होना थी सप्लाई
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
कनाड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात पहुंचने से पहले ही एक ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन से 340 पेटी बियर जब्त कर ली। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त बीयर की कुल मात्रा 4080 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 74.24 लाख रुपए आंकी गई है।
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक और स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी लेने पर वाहनों से 340 पेटी बियर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों रवि पिता किशन बाहेड़िया 22 निवासी ग्राम आंबुआ जिला आलीराजपुर, जगदीश पिता जगनसिंह चौहान 25 निवासी ग्राम राडावाट जिला आलीराजपुर, राहुल पिता गोविंद गोद 36 निवासी कुमार खाड़ी बाणगंगा और धर्मेंद्र पिता नारायण अखाड़े 27 निवासी नानपुर आलीराजपुर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 340 पेटी बियर अवैध शराब जब्त की गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई होना थी। आरोपियों को 20 मई तक रिमांड पर लिया है। मामले में अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
डेढ़ साल पहले ही तस्करी से जुड़ा अखाड़े, दो पायलट करते थे रेकी
सूत्रों के मुताबिक अवैध बियर देवास जिले के खातेगांव के पास एक गांव की वाइन शॉप से धर्मेंद्र अखाड़े ने भरी थी, जो कि स्कॉर्पियो और ट्रक में माल भरकर आलीराजपुर के एजेंटों तक ले जा रहा था। वह डेढ़ साल पहले ही अवैध शराब की तस्करी के धंधे से जुड़ा था। वह ट्रक और कार के माध्यम से बड़ी मात्रा में बीयर और शराब की तस्करी करता था। वह अवैध शराब से भरी गाड़ियां ले जाते समय दो गाड़ियां साथ लेकर चलता था, जो कि रेकी करती थीं। एक कार शराब से भरी गाड़ियों के साथ चलती थी तो दूसरी पुलिस, आबकारी की रेकी के लिए उक्त शराब से भरी गाड़ी से एक किलोमीटर आगे कवरिंग के लिए चलती थी। खास बात यह है कि धर्मेंद्र हमेशा शराब से भरी 2 से 3 गाड़ियां एक साथ लेकर निकलता था (जिससे कि मुनाफा ज्यादा हो) और उन्हें आलीराजपुर तक एजेंटों तक पहुंचाता था, जिसके बाद एजेंट उक्त शराब को गुजरात में अलग-अलग जगह पहुंचाने का काम करते थे।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!