25 लाख दहेज में दिए, फिर भी 15 लाख की मांग: मना किया तो बहू को पीटा; पति समेत 6 पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
शादी में लाखों रुपए नकद और सामान देने के बावजूद दहेज की मांग खत्म नहीं हुई। अंबाह की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर 25 लाख रुपए नकद और उपहार लेने के बाद 15 लाख रुपए और मांगने का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट की गई और उसे मायके जाने के लिए मजबूर कर दिया गया। शिकायत के आधार पर अंबाह पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।
शादी में 25 लाख रुपए नकद और सामान दिया
अंबाह निवासी प्रिया भदौरिया की शादी 10 दिसंबर 2020 को पिंटू पार्क मुरार निवासी धर्मेंद्र भदौरिया से हुई थी। धर्मेंद्र नोएडा की एक सोलर कंपनी में नौकरी करता है।
प्रिया के मुताबिक, शादी के समय उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार 25 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और गृहस्थी का सामान दिया था। इसके बावजूद शादी के करीब एक साल बाद ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई।
15 लाख रुपए की मांग, नहीं देने पर मारपीट
महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे 15 लाख रुपए अतिरिक्त लाने का दबाव बनाने लगे। मायके से इतनी बड़ी रकम लाने में असमर्थता जताने पर उसके साथ विवाद और मारपीट की जाने लगी।
प्रिया के मुताबिक, समय के साथ ससुराल वालों का व्यवहार और ज्यादा प्रताड़नापूर्ण होता गया। दो बच्चों के जन्म के बाद भी दहेज की मांग जारी रही। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और आखिरकार उसे मायके जाने के लिए मजबूर कर दिया गया।
पति समेत छह लोगों पर केस
महिला की शिकायत पर अंबाह पुलिस ने पति धर्मेंद्र भदौरिया, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और जेठानी के बेटे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!