2 पाकिस्तानी सिंधी 4 दिन के रिमांड पर: अपने ही समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले
KHULASA FIRST
संवाददाता

सोशल मीडिया और वाट्सएप ग्रुप्स में प्रसारित कर रहे थे आपत्तिजनक संदेश, अब खंगालेंगे मोबाइल व डिजिटल नेटवर्क
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत से विस्थापित होकर भारत में बसे सिंधी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां प्रसारित करने के मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार 2 पाकिस्तानी सिंधी आरोपियों को कोर्ट ने 4 दिन के रिमांड पर सौंपा है। अब क्राइम ब्रांच आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल नेटवर्क की गहन जांच करेगी।
क्राइम ब्रांच के अनुसार मामले की शुरुआत सिंधी समाज के विभिन्न संगठनों और पंचायतों की शिकायत से हुई थी। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग लगातार सोशल मीडिया और वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से ऐसे संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिनसे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी है।
लालचंद छाबड़ा, पीएल राजा मांधवानी, धनेश मटाई, लालचंद टी. वाधवानी, दीपचंद चावला, भगवानदास कटारिया और नानक डावानी सहित अन्य समाजजन शामिल थे। उन्होंने क्राइम ब्रांच को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
वाट्सएप ग्रुप पर समाज को लेकर भ्रामक जानकारी
पुलिस जांच में पता चला कि विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों में ऐसे संदेश और वॉइस नोट प्रसारित किए जा रहे थे, जिनमें पाकिस्तान के सिंध प्रांत से विस्थापित होकर भारत आए सिंधी समुदाय, विशेष रूप से जैकबाबाद, लाड़काना और साहीती क्षेत्र से जुड़े लोगों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन संदेशों के जरिये समाज विशेष के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने राजकुमार छाबड़िया और शंकर चेलानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवादित संदेश कितने वाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए गए। साथ ही क्या इसमें और भी लोग शामिल हैं।
आरोपियों के मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, वॉइस नोट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
जांच का फोकस इस बात पर भी रहेगा कि संदेशों को प्रसारित करने के पीछे उद्देश्य क्या था और क्या इसके जरिये किसी समुदाय विशेष के खिलाफ वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया था। यदि अन्य लोगों की लिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!