खबर
Top News

चार शातिर चोरों से 10 लाख की 13 बाइक बरामद: मेघदूत गार्डन से दबोचे बदमाश; गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बन गए चोर, हर डेट पर नई गाड़ी पर घुमाने का शौक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मई 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
चार शातिर चोरों से 10 लाख की 13 बाइक बरामद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार वाहन चोरी की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। आए दिन चोरी के मामलों का खुलासा हो रहा है। इस बीच वाहन चोरी का एक दिलचस्प, लेकिन हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

विजय नगर पुलिस ने ऐसे शातिर वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है, जिसके सदस्य अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने और दोस्तों के साथ लंबी सैर पर जाने के लिए बाइक चोरी करते थे।

आरोपियों को नई-नई बाइकों का इतना शौक था कि हर बार अलग वाहन चुराकर देवास, उज्जैन और ओंकारेश्वर तक घूमने निकल जाते थे।

कई वारदातों का खुलासा
पुलिस ने मेघदूत गार्डन क्षेत्र से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। करीब 10 लाख रुपए कीमत के इन वाहनों की बरामदगी से विजय नगर, परदेशीपुरा, कनाड़िया, सांवेर और देवास नाका क्षेत्र की कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मोहित वर्मा निवासी परदेशीपुरा, विशेष कोरी निवासी पटेल कॉलोनी, निशांत सुनहरे निवासी शारदा नगर और मोहित सुनहरे उर्फ चिराग निवासी नेहरू नगर शामिल हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मेघदूत गार्डन और विजय नगर क्षेत्र में चोरी की बाइक को औने-पौने दाम में बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से वाहनों के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कागजात नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने विजय नगर, परदेशीपुरा, कनाड़िया, सांवेर और देवास नाका क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 13 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। इनमें पल्सर, एक्टिवा, पैशन प्रो, स्प्लेंडर, सुजुकी, होंडा शाइन और एचएफ डीलक्स जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।

पुलिस का मानना है कि गिरोह लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय था और चोरी के वाहनों को कम कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर उनसे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं और खरीदारों के संबंध में भी पूछताछ करेगी।

अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। विजय नगर के एसआई अजय कुशवाह ने बताया आरोपी

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चोरी की बाइकों से डेट पर लेकर जाते थे। पुलिस चेकिंग में पकड़ाने पर मौके पर ही वाहन छोड़कर रफूचक्कर हो जाते थे। कई बार आर्थिक तंगी आते ही तुरंत बाइक बेच देते थे।

बिना नंबर की बाइक बनी सुराग, खुलासा हो गया चोरी के नेटवर्क का
विजय नगर पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा हो गया। आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिलों के साथ घूम रहे थे और उन्हें बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने जब दस्तावेज मांगे तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।

इसके बाद पूछताछ में एक-एक कर चोरी की 13 मोटरसाइकिलों का राज खुलता चला गया। बरामद वाहनों के आधार पर अब अन्य जिलों और राज्यों से भी चोरी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी की है।

संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

7 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

22 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

28 minutes ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

33 minutes ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

42 minutes ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 1 hour ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 1 hour ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 1 hour ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 2 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 2 hours ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 2 hours ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 2 hours ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

about 2 hours ago
मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 3 hours ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 3 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!